पंडित - पुरोहितों की बैठक में लिया गया निर्णय :18 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होली है Sahibganj News Mar 6, 2022 Edit Sahibganj News : अग्रवाल माहेश्वरी खंडेलवाल पंचायत भवन में पंचायत भवन के सचिव सुशील भारतिया की अध्यक्षता में शहर के पुरोहितों की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में इसी महीने मनाई जाने वाली होली की रूप रेखा पर विचार - विमर्श किया गया। जहां सचिव सुशील भारतिया ने बताया कि होली के त्यौहार को लेकर तिथि और समय के विषय पर लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी, जिसे इस बैठक में दूर किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 मार्च की सुबह 3:30 बजे से होलिका दहन का मूहर्त है, इसलिए इसी समय में होलिका दहन किया जाएगा, वहीं 19 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा।बैठक में पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा, महेंद्र जोशी, प्रमोद पाण्डेय, केशव प्रसाद तिवारी, शशीकांत दुबे, मनोज ओझा समेत कई अन्य पंडित - पुरोहित उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "पंडित - पुरोहितों की बैठक में लिया गया निर्णय :18 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होली है"
Post a Comment