झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय मो. सलीम अंसारी की पहली पुण्यतिथि Sahibganj News Mar 3, 2022 Edit Sahibganj News : झारखंड मुक्ति मोर्चा बोरियो प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय में जेठा मरांडी की अध्यक्षता में पूर्व झामुमो जिला प्रवक्ता स्वर्गीय मो. सलीम अंसारी की पहली पुण्यतिथि झामुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उनकी तस्वीर के सामने पुष्पगुच्छ समर्पित कर मनाई गई।जहां झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला 20 सूत्री सदस्य स्टीफन मुर्मू ने कहा कि पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय मो. सलीम अंसारी हमेशा झामुमो पार्टी के हित में सोचते थे और वे पार्टी के सच्चे सिपाही थे। अंतिम दम तक वे पार्टी के लिए लड़ते रहे।उन्होंने झारखंड आंदोलन में भी अहम जिम्मेदारी और भागीदारी निभाई थी। हम उनका मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए झामुमो पार्टी को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य अर्जुन रजक ने कहा कि आज हमारे जिले के लोकप्रिय नेता एवम पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय मो. सलीम अंसारी नहीं हैं।उनकी कमी बखूबी खल रही है। निश्चित रूप से हम सभी कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने का काम करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, मनसा हांसदा, मिठू कुमार, वकील समिरी, मो. एजाज अंसारी, मुंसी मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व जिला प्रवक्ता स्वर्गीय मो. सलीम अंसारी की पहली पुण्यतिथि"
Post a Comment