साहिबगंज जिला कुश्ती संघ का हुआ पुनर्गठन, संरक्षक मंडल में पूर्व विधायक ताला मरांडी, समाजसेवी बजरंगी यादव व अन्य Sahibganj News Apr 24, 2022 Edit Sahibganj News : रविवार को माधव निकेतन स्थित कार्यालय में जिला कुश्ती संघ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यवेक्षक अरुण विश्वकर्मा की उपस्थिति में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में रमेश कुमार साह व सचिव के रूप में कुश्ती खिलाड़ी नमिता शर्मा चयनित हुई हैं। संरक्षक मंडल में डॉक्टर राजकुमार, बिगेंद्र कुमार, पूर्व विधायक ताला मरांडी, समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू व गमालियन हेंब्रम मनोनीत किए गए।उपाध्यक्ष के रूप में रितेश चौधरी, मनोज साह, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, अरुण कुमार विश्वकर्मा मनोनीत किए गए हैं। वहीं सह सचिव के रूप में कृष्णा शर्मा, राजीव कुमार व राकेश कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष का दायित्व मनीष कुमार गुप्ता को सौंपा गया।सदस्य के रूप में कृष्ण बल्लभ सिंह, अंकित सर्राफ, उत्तम कुमार पंडित, रमाकांत, शशिकांत झा, ज्योति शर्मा, लालू यादव, शर्मिला कुमारी, मनीष कुमार व अंगद कुमार मनोनीत हुए। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साहिबगंज के विभाग प्रचारक व जिला कुश्ती संघ के संरक्षक बिगेंद्र कुमार ने खेलों के महत्व पर बल दिया तथा बताया कि स्वस्थ जीवन में खेलों का काफी महत्व है।कुश्ती एक अत्यंत महत्वपूर्ण खेल है, जो युवाओं में संघर्ष करने की प्रवृत्ति व क्षमता को बढ़ाता है। जिला संघचालक व संरक्षक डॉक्टर राजकुमार ने युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु खेलों को बढ़ावा देने पर बल दिया। पूर्व विधायक ताला मरांडी ने कहा कि यदि हम तत्परता से काम करेंतो झारखंड के 24 जिलों में कुश्ती जैसे खेल प्रतियोगिता के माध्यम से हमारा साहिबगंज प्रथम स्थान पा सकता है। संरक्षक गमलियन हेंब्रम ने कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करने पर बल देते हुए कहा कि बरहेट में प्रतिवर्ष होनेवाले फुटबॉल प्रतियोगिता की भांति कुश्ती प्रतियोगिता को भी साहिबगंज जिला वृहत आयोजन करने में सक्षम है तथा इसमें मेरा पूरा सहयोग रहेगा। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार साह ने साहिबगंज जिला में कुश्ती जैसे खेल को बढ़ावा देकर इसे झारखंड के मानचित्र पर शीर्ष स्थान दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व कुश्ती खिलाड़ियों के आराध्य देव महावीर हनुमान के पूजन से हुआ। कार्यक्रम में कई कुश्ती खिलाड़ी उपस्थित थे। व्यवस्था में प्रमोद कुमार, परितोष कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक लगे थे। उक्त जानकारी विभाग प्रचार प्रमुख व जिला कुश्ती संघ के सह सचिव राजीव कुमार ने दी।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज जिला कुश्ती संघ का हुआ पुनर्गठन, संरक्षक मंडल में पूर्व विधायक ताला मरांडी, समाजसेवी बजरंगी यादव व अन्य"
Post a Comment