भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा : TMC के 38 विधायक भाजपा के पक्ष में और 21 विधायक सीधे उनके संपर्क में


श्चिम बंगाल :-- भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के बयान से पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल मच गया है। अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के कम से कम 38 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से 21 विधायक सीधे उनके टच में हैं।

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा : TMC के 38 विधायक भाजपा के पक्ष में और 21 विधायक सीधे उनके संपर्क में

    मिथुन चक्रवर्ती ने यह दावा बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। उन्होंने टीएमसी नेताओं पर ई़डी की छापेमारी का बचाव करते हुए कहा कि अगर किसी ने गलत नहीं किया है, तो उन्हें नहीं डरना चाहिए। भाजपा की मुस्लिम विरोधी छवि पर अभिनेता ने कहा कि यह सरासर गलत है।    

     मिथुन ने कहा कि अगर ऐसा होता तो आज भाजपा की 18 राज्यों में सरकारें नहीं होतीं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा एंटी मुस्लिम होती, तो देश के तीन बड़े स्टार सलमान, शाहरूख और आमिर सफल नहीं होते।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का दावा : TMC के 38 विधायक भाजपा के पक्ष में और 21 विधायक सीधे उनके संपर्क में"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel