CLOSE ADS
CLOSE ADS

बाॅलीवुड अभ‍िनेता आद‍ित्‍य पंचोली पहुंचे झारखंड के धनबाद : मुनीडीह भूम‍िगत खदान का किया अवलोकन


नबाद :-- बाॅलीवुड अभ‍िनेता आद‍ित्‍य पंचोली रविवार को झारखंड के काला हीरा नाम से मशहूर धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने मुनि‍डीह के भूम‍िगत खदान का अवलोकन क‍िया, मौके पर उन्होंने कहा की जीवन में पहली बार उन्‍हें धनबाद घूमने का मौका म‍िला है। 

बाॅलीवुड अभ‍िनेता आद‍ित्‍य पंचोली पहुंचे झारखंड के धनबाद : मुनीडीह भूम‍िगत खदान का किया अवलोकन

इसे लेकर वे काफी उत्‍साह‍ित द‍िखे, इसका उन्होंने खुब लुत्‍फ भी उठाया। खदान में प्रवेश से लेकर बाहर न‍िकलने तक लगातार उनके चेहरे की भाव भंग‍िमा बदलती रही। कभी प्रसन्‍नता तो कभी आश्‍चर्य चेहरे से झलकते रही। मजदूरों को जमीन के नीचे काम करता देख वे आवाक रह गए। करीब एक घंटे के  सफर में वह काफी प्रभाव‍ित हुए।

    उन्होंने कहा की यहां आकर मजा आ गया। यह मेरे ल‍िए एक रोमांच पैदा करने वाला अनुभव रहा। इसे मैं समेट कर अपने साथ ले जाउंगा। मजदूरों के इस कार्य के ल‍िए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कोयलाचंल की तरीफ करते हुए कहा क‍ि यहां फ‍िल्‍म जगत के ल‍िए असीम संभावनाएं हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कोयलांचल पर ध्यान केंद्रित कर फिल्में बनानी चाहिए और पूरे देश को यहां के अनुठे अनुभव से होना चाह‍िए और ये फ‍िल्‍म के जर‍िए ही संभव है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बाॅलीवुड अभ‍िनेता आद‍ित्‍य पंचोली पहुंचे झारखंड के धनबाद : मुनीडीह भूम‍िगत खदान का किया अवलोकन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel