CLOSE ADS
CLOSE ADS

द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में आज लेंगी शपथ : निर्वाचन आयोग ने द्रौपदी को जारी किया प्रमाण पत्र


निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल करने वाली एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र जारी किया। बता दें कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोग को चुनाव का परिणाम सौंपे जाने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस प्रमाण पत्र को भेज दिया गया है। जिसे वह भारत के 15वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पढ़ेंगे।

द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में आज लेंगी शपथ : निर्वाचन आयोग ने द्रौपदी को जारी किया प्रमाण पत्र

24 जुलाई को खत्म हो रहा है राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल


बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो गया है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति थे। रामनाथ कोविंद ने भी 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, जबकि 24 जुलाई को उनके कार्यकाल का अंतिम दिन रहा।


25 जुलाई को ही क्यों लिया जाता है राष्ट्रपति का शपथ 


भारतवर्ष के राष्ट्रपतियों के लिए राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण करने का 25 जुलाई के दिन से एक छोटी सी कहानी जुड़ी हुई है। देश के करीब 9 राष्ट्रपतियों ने 25 जुलाई को ही पद की शपथ ली है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और इससे पहले यानी 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी 25 जुलाई को ही राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण किया था। ये परंपरा तब से चली आ रही है जब देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई को ही शपथ लिया था। हालांकि, 25 जुलाई को ही शपथ लेना है इसका कोई नियम देश के संविधान में उल्लेख नहीं है, लेकिन यह परंपरा अबतक चली आ रही है। इसी परंपरा के अंतर्गत द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में आज लेंगी शपथ : निर्वाचन आयोग ने द्रौपदी को जारी किया प्रमाण पत्र"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel