30 तारीख को दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाईट : राजीव प्रताप रूड़ी खुद फ्लाईट लेकर उतरेंगे, साथ होंगे भोजपुरी सिनेमा के रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी


 Deoghar :- दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट 30 जुलाई को उड़ान भरने वाली है। दिल्ली देवघर का पहला फ्लाइट ऐतिहासिक होने वाला है। इस कॉमर्शियल फ्लाइट में गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे के साथ कुल नौ सांसद रहेंगे।इंडिगो की इस कॉमर्शियल फ्लाइट के पायलट छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी होंगे। रूडी खुद फ्लाइट लेकर देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

30 तारीख को दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाईट : राजीव प्रताप रूड़ी खुद फ्लाईट लेकर उतरेंगे, साथ होंगे भोजपुरी सिनेमा के रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी

 इस फ्लाइट में आम लोगों के अलावा गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे के साथ भोजपुरी के तीन बड़े स्टार सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, रवि किशन समेत बैद्यनाथ आयुर्वेद के मालिक व सांसद अनुराग शर्मा, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, यूपी के सांसद कमलेश पासवान व सुब्रत पाठक देवघर आएंगे। देवघर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के बाद सभी सांसद दूसरे दिन ही वापस इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली लौटेंगे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " 30 तारीख को दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाईट : राजीव प्रताप रूड़ी खुद फ्लाईट लेकर उतरेंगे, साथ होंगे भोजपुरी सिनेमा के रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel