सावन की दूसरी सोमवारी को बाबाधाम देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब : निरंतर अर्घा के माध्यम से जलार्पण कर रहे हैं श्रद्धालु, सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी


देवघर :--राजकीय श्रावणी मेला के 12वें दिन व सावन की दूसरी सोमवारी को आज अहले सुबह से ही मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्र बोल बम के नारों से गुंजयमान रहे। सुबह प्रातः 03:50 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया तथा कांवरियों की कतार तड़के सुबह कुमैठा तक पहुँच गई।

सावन की दूसरी सोमवारी को बाबाधाम देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब : निरंतर अर्घा के माध्यम से जलार्पण कर रहे हैं श्रद्धालु, सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान रहा और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ते दिखे। वहीं रुटलाइन में लगातार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी लगातार उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही थी।

      जलार्पण हेतु कतारबद्ध कांवरियों को कुमैठा, नंदन पहाड़, परमेश्वर दयाल रोड, बरमसिया, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है। साथ ही रूट लाईन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " सावन की दूसरी सोमवारी को बाबाधाम देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब : निरंतर अर्घा के माध्यम से जलार्पण कर रहे हैं श्रद्धालु, सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel