आयकर विभाग ने अभिनेता अक्षय कुमार को दिया सम्मान पत्र : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेता हैं अक्षय


Bollywood update:- अक्षय कुमार को लेकर खबर है कि वह हिंदी फिल्म उद्योग के सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। इसी संबंध में अब अक्षय कुमार को आयकर विभाग ने सम्मान पत्र जारी किया है। इसके जरिए अक्षय कुमार एक बार फिर सबके लिए रोल मॉडल बन गए हैं। बता दें कि

आयकर विभाग ने अभिनेता अक्षय कुमार को दिया सम्मान पत्र : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के  सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेता हैं अक्षय

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं। एक फिल्म रिलीज होती नहीं है की वह दूसरी फिल्म के प्रमोशन और अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाते हैं।

   खास बात तो ये है कि इन सबके बीच वह अपने परिवार के लिए भी समय निकाल लेते हैं। अक्षय कई बार अपने टाइम मैनेजमेंट के लिए तारीफें बटोर चुके हैं। इसके अलावा वे अधिक कर (आयकर) का भुगतान करने के लिए भी जाने जाते हैं। इसी बीच पिछले दिनों उनके घर भारतीय आयकर विभाग की ओर से एक विशेष पत्र आया था।इसी संबंध में अब अक्षय कुमार को आयकर विभाग ने सम्मान पत्र जारी किया है। इसके जरिए अक्षय कुमार एक बार फिर सबके लिए रोल मॉडल बन गए हैं।        

     सोशल मीडिया पर अक्षय को दिए गए सम्मान पत्र की एक फोटो भी वायरल हो रही है। अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय आयकर विभाग ने सम्मान पत्र से सम्मानित किया है। मालूम हो कि उन्होंने इस बार 29.5 करोड़ का टैक्स चुकाया है। दूसरी और अक्षय कुमार फिलहाल टीनू देसाई की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए यूके में हैं। वह इंग्लैंड में जसवंत सिंह की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। अक्षय की ओर से उनकी टीम ने उनका यह सम्मान पत्र लिया है। 

      बता दें कि अक्षय कुमार पिछले 5 सालों से लगातार भारत के सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेताओं की सूची में नंबर वन में शामिल रहे हैं।


क्या होता है टैक्स पेयर अवॉर्ड, किन लोगों को दिया जाता है


राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए आभार और सम्मान स्वरूप केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा करदाता सम्मान पत्र दिया जाता है। भारत में किसी भी नागरिक को यह सम्मान दिया जा सकता है, अगर वह समय से टैक्स भरने वाले लोगों की श्रेणी में टॉप पर हों। ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्टर को इस तरह का सम्मान मिला है। 2014-15 में भी अक्षय कुमार सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर बने थे। हालांकि अक्षय की पिछली दो फिल्में फ्लॉप हुई हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "आयकर विभाग ने अभिनेता अक्षय कुमार को दिया सम्मान पत्र : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेता हैं अक्षय"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel