वृक्षारोपण पखवाड़ा 2022 के अंतर्गत तालझारी प्रखंड में किया गया वृक्षारोपण : आप भी अपने घरों के आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाएं


Sahibganj News :-- नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जिले में 15 जुलाई से 31 जुलाई तक वृक्षारोपण पखवाड़ा 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को  तालझारी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, सरकारी भवनों आदि में सेविका, सहिया, जलसहिया एवं प्रखंड कर्मियों के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण पखवाड़ा 2022 के अंतर्गत तालझारी प्रखंड में किया गया वृक्षारोपण : आप भी अपने घरों के आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाएं

उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि हम जलवायु परिवर्तन से बच सकें और हमारा जिला हरा - भरा रहे। इससे पर्यावरण स्वतः स्वच्छ होगा।  "जब हर घर के सामने एक वृक्ष होगा" इसी थीम पर वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों, कार्यालय आदि में वृक्षारोपण किया जाएगा एवं स्कूल के बच्चों और आम नागरिकों और ग्रामीणों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

   कार्यक्रम के माध्यम से बताया जा रहा है कि पेड़ - पौधे हमारे जीवन में कितना महत्व रखते हैं और हम सब के सामूहिक प्रयास से हम कितना परिवर्तन ला सकते हैं। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए यह सकारात्मक कदम उठाया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वह भी अपने आसपास वृक्षारोपण अवश्य करें और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें, साथ ही इको फ्रेंडली जीवनचर्या अपनाएं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.



0 Response to " वृक्षारोपण पखवाड़ा 2022 के अंतर्गत तालझारी प्रखंड में किया गया वृक्षारोपण : आप भी अपने घरों के आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाएं"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel