बोरियो विधानसभा के तालझारी प्रखंड में कॉंग्रेस का "महंगाई चौपाल रैली" : मोदी सरकार के खिलाफ जमकर किया गुस्से का इज़हार
साहिबगंज :तालझारी प्रखंड अंतर्गत कैरासोल के आदिवासी बहुल गाँव में मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई पर यहां के महिला - पुरुषों ने पूर्व प्रमुख के साथ मिलकर "महंगाई चौपाल कार्यक्रम" आयोजित किया गया। महंगाई के खिलाफ "चौपाल कार्यक्रम "के बाद सभी लोग तथा कॉंग्रेस के नेतागण ने मिलकर पूरे गाँव में मोदी सरकार के खिलाफ रैली निकालकर जन जागरण अभियान चलाया तथा घर - घर जाकर गांव वालों के बीच महंगाई से संबंधित पर्चा का वितरण भी किया और महंगाई पर चर्चा भी की। कार्यक्रम की आगुवाई कॉंग्रेस नेता अनिल ओझा ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता तालझारी प्रखंड अध्यक्ष बबलु प्रेम सोरेन ने किया।
कॉंग्रेस नेता अनिल ओझा ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से महंगाई आसमान पर पहुँच गई है। चाहे ट्रेन का भाड़ा हो या डीजल -पेट्रोल, गैस सिलेंडर हो या सरसों का तेल हो, या बच्चों की किताब, कलम, पेंसिल या फिर घर चलाने के लिए रसोई का सामान हो, सभी की कीमतें अब काफी बढ़ गई हैं। अब वक्त आ गया है की मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ जन आंदोलन किया जाए और इस निक्कमी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंका जाए। महिला जिलाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा की बच्चों के पढ़ने - लिखने के सभी समान यथा, कॉपी, कलम, पेंसिल कटर, किताब पर GST लगा कर सभी चीजें महंगी की जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ दूध, दही, पनीर जैसे खाने के समान पर भी GST लगाकर गरीबों से टैक्स वसूल रही है।
प्रखंड अध्यक्ष बबलु प्रेम सोरेन ने संथाली भाषा में महंगाई के बारे में मोदी सरकार के खिलाफ कहा कि एक तरफ गरीबों की नौकरी और रोजगार खत्म हो गए हैं, दूसरी तरफ सरकार की बेतहासा महंगाई से लोग त्रस्त हैं।
कॉंग्रेस नेता सह समाजसेवी अरुण बेसरा ने भी संथाली भाषा में मोदी सरकार के महँगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कहा की मोदी सरकार गरीब और आदिवासी विरोधी है। आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर मोदी सरकार की नजर है। आदिवासी के जमीन को अडानी जैसे अपने मित्र को कौड़ी के भाव देना चाहते हैं। आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन पर अधिकार कॉंग्रेस ने दिया है।
कॉंग्रेस नेता सह समाजसेवी अरुण बेसरा ने भी संथाली भाषा में मोदी सरकार के महँगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कहा की मोदी सरकार गरीब और आदिवासी विरोधी है। आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर मोदी सरकार की नजर है। आदिवासी के जमीन को अडानी जैसे अपने मित्र को कौड़ी के भाव देना चाहते हैं। आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन पर अधिकार कॉंग्रेस ने दिया है।
महिला कॉंग्रेस की प्रदेश सचिव पुनम किरण चौरसिया ने कहा की ऐसे जन विरोधी मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए आम जनता और हमारे आदिवासी बहनों को घर से बाहर निकलकर मोदी सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद करना चाहिए। पूर्व प्रमुख दाऊद हेमब्रम ने भाजपा सरकार को गरीब और मजदूर विरोधी सरकार बताते हुए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानाध्यापक मार्था मुर्मु ने सभी महिलाओं से घर - घर जाकर मोदी सरकार के महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा की गैस, तेल और रसोई के सभी समान के दाम बढ़ा कर मोदी सरकार ने हम महिलाओं का जीना मुश्किल कर दिया है।
बोरियो के प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह ने महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन की तैयारी पर जोर देते हुए कहा की मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के हित में काम करती है और ये गरीब और किसान विरोधी सरकार है। मंच का संचालन करते हुए जाकिर हुसैन मोदी सरकार पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा की सिर्फ जुमलेबाजी और झूठ की सरकार है। वहीं उपस्थित आदिवासी समुदाय की महिलाओं ने भी मोदी सरकार के खिलाफ जनता को एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की।
इस चौपाल कार्यक्रम में कॉंग्रेस के बोरियो विधानसभा प्रभारी अनिल ओझा, प्रखंड अध्यक्ष बबलु प्रेम सोरेन, कॉंग्रेस नेता सह समाजसेवी अरुण बेसरा, महिला जिलाध्यक्ष अनिता देवी, महिला कॉंग्रेस की प्रदेश सचिव पुनम किरण चौरसिया, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, मार्था मुर्मु, पुर्व प्रमुख दाऊद हेमब्रम सहित सैकड़ों आदिवासी महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा कॉंग्रेस नेता, समाजसेवी सहित दर्जनों कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " बोरियो विधानसभा के तालझारी प्रखंड में कॉंग्रेस का "महंगाई चौपाल रैली" : मोदी सरकार के खिलाफ जमकर किया गुस्से का इज़हार "
Post a Comment