CLOSE ADS
CLOSE ADS

क्या 75 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सिर्फ 5 दिनों के अंदर हो सकता है? ऐसा कारनामा किया है भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने, बन गया विश्व रिकार्ड


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के द्वारा बनाया गया एक यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

क्या 75 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सिर्फ 5 दिनों के अंदर हो सकता है? ऐसा कारनामा किया है भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने, बन गया विश्व रिकार्ड

दरअसल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने महज 105 घंटे 33 मिनट यानी मात्र 5 दिनो के भीतर 75 किलोमीटर की सड़क का निर्माण कर अपनी इस कारनामे को इतिहास के पन्नो में दर्ज कर दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का विश्व रिकॉर्ड की जानकारी केंद्रीय रोड मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा दी गई।

नितिन गडकरी जानकारी देते हुए कहते है क‍ि NHAI के द्वारा 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी ‘बिटुमिनस कंक्रीट से निर्मित सड़क को एक लेन से बिछाकर विश्व रिकॉर्ड बना लिया। नितिन गडकरी अपने ट्विटर की मदद से जानकारी देते हुए -

कैप्शन में लिखते है कि यह सड़क महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले से अकोला के बीच में नेशनल हाईवे-53 में बनाई गई है इसके निर्माता इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड और जगदीश कदम है।

720 कर्मचारी और मात्र 5 दिन

इस सड़क का निर्माण 3 जून से 7 जून के बीच किया गया। इस सड़क के निर्माण में मात्र 105 घंटे 33 मिनट लगे
और यह सिंगल लेन सड़क बना दी गई। सड़क के निर्माण से एनएचएआई के द्वारा इसे विश्व रिकॉर्ड का दर्जा दिया। साथ ही इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया। वे बताते है कि सड़क निर्माण में 720 कर्मचारियों की जरूरत पड़ी। 

इनमे एक एडवाइजर्स टीम भी समलित रही। कर्मचारियो और एडवाइजर टीम ने दिन-रात मिल कर काम किया। 75 किलोमीटर सिंगल लेन रोड 37.5 किलोमीटर टू-लेन रोड के बराबर है। सड़क निर्माण कार्य 3 जून सुबह 7 बजे प्रारंभ कर दिया गया था और यह कार्य 7 जून शाम 5 बजे तक पूरा कर दिया गया।

टूटा 2019 का रिकार्ड

इस रिकॉर्ड के पहले भी 2019 में एक और रिकॉर्ड NHAI के द्वारा बनाया गया था। बता दें कि इस रिकॉर्ड से पूर्व लंबे समय तक निरंतर बिछाई गई बिटुमिनस सड़क का एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो 25.275 किमी की सड़क निर्माण के लिए बना था। 

इसे फरवरी माह वर्ष 2019 में दोहा कतर में बनाया गया था। यह रिकॉर्ड पूरे 10 दिनो में पूरा किया गया था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "क्या 75 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सिर्फ 5 दिनों के अंदर हो सकता है? ऐसा कारनामा किया है भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने, बन गया विश्व रिकार्ड"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel