बच्चों को दूध पिलाते दिखी डॉल्फिन मछली : विक्रमशिला गांगेय में इनकी संख्या हुई 208


गंगा नदी में डाल्फिन की संख्या में वृद्धि हुई है। विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी में पिछले साल इसकी संख्या 188 थी, जो बढ़कर 208 हो गई है। साथ ही घड़ियाल, मगरमच्छ, उदविलाव व 63 प्रजाति की मछली भी देखी गई है। वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन ट्रस्ट ने अपना सर्वे रिपोर्ट वन विभाग को सौंप

बच्चों को दूध पिलाते दिखी डॉल्फिन मछली : विक्रमशिला गांगेय में इनकी संख्या हुई 208

सर्वे में कहा गया है कि गंगा नदी में आवागमन सुगम होने के कारण डॉल्फिन की प्रजजन क्षमता में वृदि्ध हुई है। जगह-जगह प्रतिबंधित जाल नहीं लगे रहने के कारण डाल्फिन के 12 बच्चे गंगा नदी में अठखेलियां कर रहे हैं। मुंगेर से फरक्का के बीच 208 किलोमीटर क्षेत्र में 709 डाल्फिन गंगा नदी में

वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन ट्रस्ट पिछले 22 साल से गांगेय डॉल्फिन का सर्वे कर रही है। इस साल नचिकेत केलकर के नेतृत्व में जनवरी से जून तक मुंगेर से फरक्का तक गंगा नदी में सर्वे किया गया। सुल्तानगंल से कहलगांव तक 71 किलोमीटर गांगेय डाल्फिन आश्रयणी क्षेत्र में पिछले साल 188 डाल्फिन की गणना की गई थी। इस साल 208 डाल्फिन की गणना की गई।

डाल्फिन प्रेमी व तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील चौधरी और वन विभाग की ओर मछुआरों और स्थानीय लोगों के बीच जलय जीव को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। मछुआरों को छोटी मछलियों को नहीं पकड़ने और प्रतिबंधित जाल को नहीं पकड़ने का आग्रह किया गया है। इसका असर देखने को मिल रहा है।

जलीय जीवों की बढ़ रही है संख्या

गंगा में पिछले एक साल में तीन हजार किलो प्रतिबंधित जाल को बरामद किया गया है। लगातार गश्ती होने के कारण जलीय जीव का रास्ता सुगम हो गया है। गंगा नदी में जगह-जगह प्रतिबंधित जाल लगा दिए जाने की वजह से जलीय जीवों को आवागमन में मुश्किल हो रही थी। डाल्फिन की संख्या में भी कमी आ रही थी। 


वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिंतपल्लि ने कहा, ‘भागलपुर से कहलगांव के बीच 71 किलोमीटर गांगेय डाल्फिन आश्रयणी क्षेत्र है। यह क्षेत्र प्रतिबंधित है। इस क्षेत्र में लगातार कार्रवाई होने और लोगों में जागरूकता आने की वजह से डाल्फिन की संख्या में वृद्धि हुई है। घड़ियाल और मगरमच्छ भी देखे जा रहे हैं। 63 प्रकार की मछलियां गंगा में देखी गई है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "बच्चों को दूध पिलाते दिखी डॉल्फिन मछली : विक्रमशिला गांगेय में इनकी संख्या हुई 208"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel