नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू
साहिबगंज :--लोक आस्था का महापर्व छठ 28 अक्टूबर से शुरू होगी। भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित महापर्व छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।
लोक आस्था का ये पर्व चार दिन तक चलता है। 28 अक्टूबर को पहला दिन नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरूआत होगी। दूसरा दिन 29 अक्टूबर को महत्वपूर्ण अनुष्ठान खरना होगा। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा। तीसरे दिन 30 अक्टूबर की शाम को किसी जलाशय, नदी या तालाब किनारे व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। छठ का निस्तार 31 अक्टूबर को उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ होगा।
महिला-पुरूष दोनों करते हैं छठ
50 से 60 रुपया प्रति पीस बिका कद्दू
छठ पर इसबार स्थानीय बाजार में कद्दू पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साइज के हिसाब से कद्दू के दाम है। बुधवार को स्थानीय बाजार में एक किलो वजन का कद्दू 50 से 60 रुपए तक में उपलब्ध था। आम दिनों के मुकाबले कीमत में आंशिक उछाल देखा गया !
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू"
Post a Comment