CLOSE ADS
CLOSE ADS

माता सीता ने सबसे पहले बिहार के इस स्थान पर की थी छठ पूजा : जानिए कैसे हुई इस त्यौहार की शुरुआत


मुंगेर :-- धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सीता ने सबसे पहले बिहार के मुंगेर में गंगा तट पर पहली छठ पूजा की, जिसके बाद महापर्व की शुरुआत हुई। छठ को बिहार का महान पर्व माना जाता है।

माता सीता ने सबसे पहले बिहार के इस स्थान पर की थी छठ पूजा : जानिए कैसे हुई इस त्यौहार की शुरुआत

यह त्यौहार बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बिहार के मुंगेर में छठ पर्व का विशेष महत्व है। छठ पर्व से जुड़ी कई किंवदंतियां हैं, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार माता सीता ने सबसे पहले बिहार के मुंगेर में गंगा के तट पर पहली छठ पूजा की थी। इसके बाद महापर्व की शुरुआत हुई। इसके प्रमाण के रूप में आज भी माता सीता के पदचिन्ह मौजूद हैं।

वाल्मीकि रामायण के अनुसार ऐतिहासिक नगरी मुंगेर के सीता चरण में एक बार माता सीता ने छह दिनों तक रहने के बाद छठ पूजा की थी। 14 वर्ष के वनवास के बाद जब श्री राम अयोध्या लौटे, तो उन्होंने रावण को मारने के पाप से छुटकारा पाने के लिए ऋषियों के आदेश पर राजसूय यज्ञ करने का फैसला किया। इसके लिए मुग्दल ऋषि को आमंत्रित किया गया था, लेकिन मुग्दल ऋषि ने भगवान राम और सीता को अपने आश्रम में आने का आदेश दिया।

आज का व्रत

30 अक्टूबर, रविवार को मुख्य व्रत। सूर्यास्त का समय 05:34 बजे। इस दिन अस्थानाचलगामी सूर्य देव को संध्या अर्घ्य का समय सायंकाल 5:29 से 5:39 तक है।

कल का व्रत

सूर्योदय 31 अक्टूबर को 6:29 बजे। अतः प्रात:काल अर्घ्य 06:27 से 06:34 तक प्रातः काल

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " माता सीता ने सबसे पहले बिहार के इस स्थान पर की थी छठ पूजा : जानिए कैसे हुई इस त्यौहार की शुरुआत"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel