लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के आखिरी दिन भगवान भास्कर को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया दूसरा अर्घ्य
साहिबगंज :- साहिबगंज के दर्जनों गंगा घाटों में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन सोमवार की सुबह सैकड़ों छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को नेम-निष्ठा से दूसरा अर्घ्य अर्पित किया।
भगवान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य देने के लिए जनता घाट के चारों ओर श्रद्घालुओं की भीड़ नजर आ रही थी। भगवान भास्कर के उदय होने के साथ गंगा के जल में खड़ी छठ व्रतियों ने हाथ मे सूप और डाला लेकर भगवान सूर्य को डाला एवं सूप दिखाते हुए नेम -निष्ठा से अर्घ्य प्रदान किया। मौके पर मौजूद श्रद्घालुओं ने दूध एवं गंगा जल का अर्घ्य भगवान सूर्य को दिया।
सोमवार की सुबह छठ उमड़ने वाली संभावित भीड़ को लेकर स्थानीय प्रशासन ने श्रद्घालुओं को सुगमता पूर्वक अर्घ्य अर्पित कराने के लिए मुक्कमल इंतजाम किया था।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के आखिरी दिन भगवान भास्कर को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दिया दूसरा अर्घ्य"
Post a Comment