CLOSE ADS
CLOSE ADS

आज छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है : सालों बाद बन गया है शुभ योग, नक्षत्र समेत सारी जानकारी पढ़ें विस्तार से


चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन यानी खरना है। इस महापर्व में खरना का बहुत ज्यादा महत्व होता है। खरना के दिन से ही छठ व्रतियों का कष्ट और पूजन शुरू हो जाता है। आज पूरे दिन छठ व्रती निर्जला उपवास में रहेंगे। छठ व्रती या उसके परिवार वाले पूरी शुद्धता के साथ गंगा घाट जाकर सुबह से ही गंगाजल लाने के लिए घाट पर जुट गए हैं। आज के प्रसाद में गंगाजल का विशेष महत्व है। 

आज छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है : सालों बाद बन गया है शुभ योग, नक्षत्र समेत सारी जानकारी पढ़ें विस्तार से



आइए जानते हैं खरना के बारे में और क्या है शुभ योग और नक्षत्र।

आज दूध और गंगाजल, गुड़ एवं अरवा चावल मिलाकर खीर बनाई जाती है। चीनी की अपेक्षा गुड़ को ज्यादा शुद्ध माना जाता है। गुड़ की खीर के अलावा शुद्ध रूप से पिसा हुआ गेहूं के आटे की रोटी बनती है। सभी प्रसाद आम की लकड़ी की आग पर बनाया जाता है। छठ व्रती पूरे दिन उपवास कर शाम में गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाती हैं। शाम में सूर्य अस्त होने के बाद जैसे ही अंधेरा होता है उस वक्त भगवान भास्कर और छठी मां की पूजा करते हैं। खरना की पूजा पर पहले भगवान को अलग से प्रसाद चढ़ाया जाता है जो केले के पत्ते पर रखना शुभ माना जाता है। 

पौराणिक परंपरा के अनुसार खरना का प्रसाद केले के पत्ते पर ही खाना चाहिए, लेकिन अधिकांश जगहों पर केला का पत्ता मिलना संभव नहीं होता है तो मिट्टी के बर्तन में भगवान सूर्य को खरना का प्रसाद निकाला जाता है। छठ व्रती द्वारा खरना करने के बाद सूर्य देव के लिए निकाला गया प्रसाद घर के सभी सदस्यों को दिया जाता है। उसके बाद आसपास के लोगों को प्रसाद खाने के लिए बुलाया जाता है। खरना के बाद छठ व्रती लगभग 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं।

कई सालों बाद बना ऐसा संयोग

वैसे तो छठ लोक आस्था का पर्व है। इसमें कोई भी पंचांग या ब्राह्मण की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन पंचांग के अनुसार आज के खरना के दिन को बहुत ही शुभ योग बताया गया है, जो काफी सालों बाद बन रहा है। पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय सुबह 6:25 बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 5:35 बजे। सूर्यास्त के लगभग आधे घंटे बाद अंधेरा होने पर खरना कर सकते हैं। इस बार का खरना का दिन बहुत ही ज्यादा शुभ है। खरना पंचमी तिथि में होता है, परंतु आज 10:28 बजे तक चौथ है। आज का दिन शनिवार है और शनि ज्योतिष विद्या के अनुसार शनिवार को चौथ का दिन होने पर रिक्ता तिथि में बदलाव आता है। रिक्ता तिथि होने पर सिद्धि योग होता है।


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " आज छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है : सालों बाद बन गया है शुभ योग, नक्षत्र समेत सारी जानकारी पढ़ें विस्तार से"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel