CLOSE ADS
CLOSE ADS

राजस्थान के नेता गुजरात चुनाव में दिखाएंगे दांव-पेंच : भाजपा - कांग्रेस ने बनाई सूची


Rajasthan:-  राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के नेता गुजरात चुनाव में अपने दांव-पेंच दिखाएंगे। 

राजस्थान के नेता गुजरात चुनाव में दिखाएंगे दांव-पेंच : भाजपा - कांग्रेस ने बनाई सूची



यह वहीं नेता होंगे जो राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 की कमान संभालेंगें। गुजरात की 182 में से 43 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी रह रहे हैं या फिर उनका राजस्थान में रोटी-बेटी का नाता है। इसके चलते गुजरात की इन सीटों पर राजस्थानी नेताओं को प्रचार-प्रसार के लिए भेजा जा रहा है। 

इन सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला भी माना जा रहा है। कांग्रेस खेमे से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा गुजरात में अहम किरदार में हैं। गहलोत पर गुजरात चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी है, वह कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी हैं। गहलोत गुजरारत में रोड शो के साथ-साथ सबसे ज्यादा चुनावी सभाएं भी करेंगे। रघु शर्मा को गुजरात चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। गहलोत और शर्मा के अलावा गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर राजस्थान के 17 मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " राजस्थान के नेता गुजरात चुनाव में दिखाएंगे दांव-पेंच : भाजपा - कांग्रेस ने बनाई सूची"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel