इस हाल में जी रहे हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज : जर्जर मकान में रहने को विवश


भगवान बिरसा मुंडा की 15 नवंबर को जयंती थी। ज्ञात रहे की झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू में धरती आबा का जन्म हुआ था।

इस हाल में जी रहे हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज : जर्जर मकान में रहने को विवश


हर साल उलिहातू में बड़े-बड़े नेता और मंत्री भगवान बिरसा की जयंती पर उनको नमन करने पहुंचते रहे हैं। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद उलिहातू गांव की तस्वीर तो बदली, लेकिन धरती आबा के वंशजों की हालत नही बदली। अब भी बिरसा के वंशज टूटे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर हैं।

भगवान के वंशज के पास नहीं है ढंग का मकान

उलिहातू गांव के जिस घर में भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था, पिछले दिनों उस घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। खपरैल घर के बगल में खूबसूरत मंच बनाकर तैयार किया गया था। घर में बिजली और पानी की पूरी व्यवस्था की गई थी, लेकिन जन्मस्थली के बगल में बिरसा के वंशजों का टूटा और जर्जर मकान अब भी उसी तरह खड़ा है। इसे देखकर आप बहुत दुखी होंगे। बिरसा की जयंती के मौके पर खूंटी से उलिहातू तक सड़कें चमचमा रही थी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पूर्व सड़क के किनारे घरों को रंगरोगन कर खूबसूरत बना दिया गया था, लेकिन कहा जाता है कि चिराग तले अंधेरा। बिरसा के वंशज के घर को उसी हाल में सरकार और प्रशासन ने उसी तरह छोड़ दिया। रंगाई - पोताई की जहमत भी नहीं की गई, बल्कि जर्जर हालत में ही छोड़ दिया गया। खपरैल घर में 17 से 18 लोग एक साथ रहने के लिए आज भी मजबूर हैं।

मंत्री और नेता सिर्फ करते हैं दौरा

बिरसा के वंशजों ने बताया कि नेता और मंत्री यहां आते हैं, लेकिन उनसे अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है। कई बार लिखित देने के बाद भी घर नहीं बन पाया। घर में एक शौचालय है, वो भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाया गया है।पानी के लिए आंगन में एक पानी की टंकी लगाया गया है, जिसमें नल लगा हुआ है। घर के पीछे की दीवार पर पत्थर निकल आए हैं।

शहीद के नाम पर मिली सिर्फ दो लोगों को फोर्थ ग्रेड की नौकरी

शहीद के नाम पर बिरसा मुंडा के दो प्रपौत्र को फोर्थ ग्रेड की नौकरी मिली है। बिरसा मुंडा के पौत्र सुखराम मुंडा की पुत्र वधू ने बताया कि नौकरी से उनके पति को इतनी सैलरी नहीं मिलती, जिससे घर की स्थिति को ठीक कराया जाए। बच्चों की पढ़ाई और घर चलाना मुश्किल हो जाता है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

Related News

0 Response to " इस हाल में जी रहे हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज : जर्जर मकान में रहने को विवश"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel