CLOSE ADS
CLOSE ADS

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में नहीं लेंगी हिस्सा


रांची :-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होनेवाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। रविवार को शाम में अचानक उनके कार्यक्रम में व्यापक बदलाव किया गया।

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में नहीं लेंगी हिस्सा


इसके तहत राष्ट्रपति का देवघर जाने का कार्यक्रम भी रद हो गया है। राष्ट्रपति अब सिर्फ खूंटी के निर्धारित कार्यक्रम में ही शामिल होंगी। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन से राज्य सरकार को दी गई। हालांकि राज्य सरकार के पदाधिकारी राष्ट्रपति के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर राष्ट्रपति भवन के पदाधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

भारतीय सेना के हलिकाप्टर से जाएंगी खूंटी

संशोधित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति अब मंगलवार को सुबह सेना के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे सेना के हेलिकाप्टर से सीधे खूंटी जाएंगी। वहां राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू स्थित उनके घर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद खूंटी के बिरसा कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगीं।

खूंटी में महज आधा घंटा रुकेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी में महज 30 मिनट कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वे हेलिकाप्टर से वापस रांची एयरपोर्ट लौटेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति का कार्यक्रम सोमवार को देवघर होते हुए रांची पहुंचने का था। राष्ट्रपति को मंगलवार को खूंटी जाने के अलावा रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में नहीं लेंगी हिस्सा "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel