CLOSE ADS
CLOSE ADS

बिहार में मिली चार आंख वाली मछली : पूर्णिया और पश्चिम चंपारण के मछुआरों ने किया बड़ा दावा


पूर्णिया :- बिहार के मछुआरों ने चार आंखों वाली मछली को पकड़ने का दावा किया है। यह दिखने में हेलीकॉप्टर के आकार जैसा दिखती है।


बिहार में मिली चार आंख वाली मछली : पूर्णिया और पश्चिम चंपारण के मछुआरों ने किया बड़ा दावा
इस मछली का नाम सकर्माउथ कैटफिश बताया जाता है। दावा किया जा रहा है की यह मछली सिर्फ अमेरिका के अमेज़न नदी में पाई जाती है। हालांकि बिहार की नदियों में यह कैसे आई यह जांच का विषय है। 

बता दें कि पूर्णिया शहर के बीचोबीच से गुजरने वाली सौरा नदी में चार आंखों वाली मछली मिली है। इसके पंख हवाई जहाज जैसे हैं। वहीं दूसरी ओर पश्चिम चंपारण के ठकराहा प्रखंड की हरपुर पंचायत के वार्ड-1 में भी सकर माउथ कैट फिश मिली है। काली धारदार मछली मिलने की चर्चा फैलते ही इसे दूर-दूर से देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पूर्णिया के खुश्कीबाग और मिलनपाड़ा में इस मछली को पानी में रखा गया है।


जानकारों की मानें तो ये मछली सिर्फ अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। अमेरिकी मछली यहां की देसी मछलियों के लिए भी खतरा बन सकती है। यह विदेशी मछली यहां की नदियों का इको सिस्टम भी खराब कर सकती हैं।

यह मछली कहां से और कैसे आई होगी, इसकी  जांच कराई जाएगी। मत्स्य पालन अधिकारी लाल बहादुर साफी ने बताया कि कुछ और जिलों में इस तरह की मछली मिलने की सूचना मिली है। पहले भी ऐसी मछली मिल चुकी है। इसकी जांच कराने की तैयारी जा रही है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " बिहार में मिली चार आंख वाली मछली : पूर्णिया और पश्चिम चंपारण के मछुआरों ने किया बड़ा दावा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel