कपूर खानदान के घर गूंजी किलकारी : आलिया भट्ट बनी मां, घर आई नन्ही परी


नोरंजन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। जी हां, आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को एचएन रिलायंस अस्पताल में जन्म दिया। कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। पूरा परिवार काफी खुश हैं और कपल को उनके चाहने वाले लगातार बधाई दे रहे है।

कपूर खानदान के घर गूंजी किलकारी : आलिया भट्ट बनी मां, घर आई नन्ही परी



दोनों बने माता - पिता

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज सुबह ही एचएन रिलायंस अस्पताल गए थे। एक्ट्रेस के साथ नीतू कपूर, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान भी थी। आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। आलिया और रणबीर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात को कन्फर्म कर दिया है। बता दें कि आज सुबह वो लोग अस्पताल पहुंचे थे। कपल के अस्पताल जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इसी साल दोनों ने लिए थे सात फेरे

बच्चे के जन्म से पहले आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने एक न्यूज चैनल से कहा था कि, नए सूरज के उगने का इंतजार है। जीवन की एक ताजा जगमगाती ओस की बूंद आने वाली है। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। कपल की शादी में सिर्फ परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की तसवीरों पर सेलेब्स से लेकर फैंस ने खूब सारा प्यार बरसाया था।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to " कपूर खानदान के घर गूंजी किलकारी : आलिया भट्ट बनी मां, घर आई नन्ही परी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel