सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड : हासिल की खास उपलब्धि


क्रिकेट

क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 25 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। सूर्यकुमार ने इस पारी के दम पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिय है। 

सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड : हासिल की खास उपलब्धि


वे भारत के लिए एक T20 सीरीज में नंबर 4 या इससे नीचे के क्रम में बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या ने इस मामले में युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में यह रिकॉर्ड बनाया।

25 गेंदों में 61 रन

टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी। इस दौरान सूर्यकुमार ने 25 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट 244 रहा। उन्होंने इस पारी के दम पर युवी के साल 2007 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। युवराज ने 2007 में T20 विश्वकप में नंबर 4 या इससे निचले क्रम में बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने 2 बार 50+ स्कोर बनाया था, जबकि सूर्या ने इस बार 3 बार यह कारनामा किया है।

उपलब्धि और भी

सूर्या T20 विश्वकप में भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अभी तक 225 रन बनाए हैं। जबकि इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने साल 2007 में 154 रन बनाए थे। युवराज सिंह ने 2009 में 153 रन बनाए थे। युवी तीसरे स्थान पर हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा युवराज का रिकार्ड : हासिल की खास उपलब्धि"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel