सूर्यकुमार यादव : पाकिस्तान के रिजवान को पछाड़ा ; चल रहे हैं शानदार फॉर्म में


क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव : पाकिस्तान के रिजवान को पछाड़ा ; चल रहे हैं शानदार फॉर्म में

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जो T20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचे हैं। पिछले साल मार्च में T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से सूर्यकुमार ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के अलावा विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान खेल के सबसे छोटे प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में बनाई है।


सूर्यकुमार ने भारत के लिए 37 T20 मुकाबले खेलते हुए एक शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 13 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। सूर्यकुमार के 863, जबकि रिजवान के 842 अंक हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे 792 अंक के साथ शीर्ष तीन में शामिल हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "सूर्यकुमार यादव : पाकिस्तान के रिजवान को पछाड़ा ; चल रहे हैं शानदार फॉर्म में"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel