ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड से हो सकता है भारत का सेमीफाइनल : क्योंकि साउथ अफ्रीका की हार ने पलट दिए समीकरण
क्रिकेट
पाकिस्तान ने सिडनी में गुरुवार को खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 33 रनों (DLS) से हरा दिया। इसी के साथ ही अब ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में समीकरण पलट गए हैं। अब भारत का ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर बने रहना पक्का है। टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ नंबर 1 पर है। भारत का नेट रनरेट +0.730 है।
साउथ अफ्रीका की हार ने पलट दिए समीकरण
T20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप 2 में टीम इंडिया को अपना अगला मैच 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। जाहिर है भारत इस मैच को आसानी से जीत लेगा और इसी के साथ ही उसके 8 अंक हो जाएंगे। 8 अंकों के साथ ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में भारत को टॉप पर जाने से कोई भी नहीं रोक सकता। ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका अब 4 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 5 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका का जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।
ग्रुप 2 की टॉप टीम का सेमीफाइनल मैच ग्रुप 1 की दूसरे नंबर की टीम से होगा
ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर रहने की वजह से भारत का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड की टीम से हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि T20 वर्ल्ड कप के नियमों के अनुसार ग्रुप 2 की टॉप टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ग्रुप 1 की दूसरे नंबर वाली टीम से होगा। वहीं ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल मुकाबला ग्रुप 1 की टॉप टीम से होगा।
टीम इंडिया का ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर रहना लगभग तय
ग्रुप 2 में साउथ अफ्रीका की टीम को अपना अगला मैच 6 नवंबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। साउथ अफ्रीका की नीदरलैंड्स पर जीत पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर देगी। साउथ अफ्रीका की टीम अगर नीदरलैंड्स के खिलाफ ये मैच जीत लेती है, तो उसके 7 अंक हो जाएंगे। ऐसे में वह ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों वाली टीम इंडिया से पीछे ही रहेगी। तो कुल मिलाकर अब टीम इंडिया का ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर रहना लगभग तय है।
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के अभी 5-5 अंक
ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड से हो सकता है भारत का सेमीफाइनल
ऐसे में ग्रुप 2 की टॉप टीम होने के नाते भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड दोनों में से किसी एक टीम के खिलाफ हो सकता है। वहीं ग्रुप 2 की दूसरे नंबर वाली टीम होने के नाते दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल मुकाबला 9 नवंबर को ग्रुप 1 की टॉप टीम न्यूजीलैंड के साथ हो सकता है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड से हो सकता है भारत का सेमीफाइनल : क्योंकि साउथ अफ्रीका की हार ने पलट दिए समीकरण"
Post a Comment