गंगा की गोद में ही हमारे सनातन संस्कृति का विकास हुआ है : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव


साहिबगंज :-- गंगा समग्र और हिंदू धर्म रक्षा मंच के संयुक्त तत्वाधान में महाराजपुर स्थित यज्ञशाला घाट पर बुधवार देर शाम भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।

गंगा की गोद में ही हमारे सनातन संस्कृति का विकास हुआ है : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव

इस कार्यक्रम का उद्घाटन गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आरएसएस के प्रचारक रामाशंकर सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गंगा समग्र के प्रांत संयोजक डॉक्टर देवव्रत, जिला संयोजक रमेश कुमार, हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष संत कुमार घोष और प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो भी उपस्थित रहे।मंच संचालन डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी ने किया। 
 
गंगा समग्र के संगठन मंत्री रामाशंकर सिन्हा ने कहा कि गंगा सिर्फ एक  नदी ही नहीं है, बल्कि भारत की पहचान है और माता के रूप में पूजनीय है। उन्होंने कहा कि गंगा हमारे विकास की कहानी कहती है। सनातन संस्कृति में गंगा का स्थान माता के रूप में है। गंगा की अविरलता और निर्मलता बनी रहे, इसके लिए गंगा समग्र लगातार कार्यरत है और आज हिंदू धर्म रक्षा मंच के साथ गंगा आरती का भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा।

वहीं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव ने कहा कि गंगा साहिबगंज की एक पहचान है। गंगा के गोद में मानव सभ्यता निरंतर प्रगति कर रहा है, गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं है, बल्कि हमारे लिए जीवनधारा भी है। गंगा की गोद में ही हमारे सनातन संस्कृति का विकास हुआ, गोमुख से लेकर गंगासागर तक गंगा की निर्मलता बनी रहे और उसकी पवित्रता हमें प्राप्त होती रहे, इसके लिए हमें आगे आना होगा, जन जागरण करना होगा, तभी गंगा बची रहेगी, अगर गंगा बची रही तभी हमारी पहचान रहेगी। 
 
इस भव्य गंगा आरती कार्यक्रम को हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष संत कुमार घोष, महासचिव बजरंगी महतो, गंगा समग्र के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्वेता सिंह ने भी संबोधित किया। पूरा क्षेत्र हरहर गंगे के नारों से गूंज उठा।वहीं लोगों ने भजन संध्या का आनंद उठाया।सुदूरवर्ती इलाके में इस प्रकार के भव्य गंगा आरती आयोजन से वहां के नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा था। इस अवसर पर गंगा समग्र के कुमार दीपांशु, उमेश कुमार मंडल, पंडित नागेंद्र तिवारी, जिला शारीरिक प्रमुख कृष्ण बल्लभ सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.



0 Response to "गंगा की गोद में ही हमारे सनातन संस्कृति का विकास हुआ है : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel