साहिबगंज में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू


साहिबगंज :-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसी विषय पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राम निवास यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि

साहिबगंज में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू


01.01.2023 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निम्नवत् है।

एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 09.11.2022 (बुधवार), दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि :- 09.11.2022 (बुधवार) से 08.12:2022 (गुरुवार), विशेष अभियान दिवस - 12.11.2022 ,(शनिवार), 13.11.2022 (रविवार), 19.11.2022 (शनिवार) 20.11.2022 (रविवार)
दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन – 26.12.2022 (सोमवार)

आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार तैयार मतदाता सूची की जांच एवं अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति प्राप्त करना- 03.01.2023 (मंगलवार)
फ़ोटो मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन-  05.01.2023 (शुक्रवार)

दावा एवं आपति

01 जनवरी 2023, 01 अप्रैल 2023, 01 जुलाई 2023 एवं 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि को मतदाता बनने की योग्यताधारी नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र-6 के साथ रंगीन फोटो, आयु प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ अग्रिम आवेदन कर सकते है। प्रपत्र 6 के कॉलम 3 मे पूर्व से निबंधित परिवार के सदस्यों का भाग संख्या क्रमांक का उल्लेख आवश्यक है। 20+ आयु वर्ग के व्यक्तियों को प्रपत्र 6 के साथ आयु प्रमाण पत्र एवं एड्रेस प्रूफ संलग्न करना होगा एवं प्रपत्र 6 के कॉलम 4 में पूर्व निबंधन का व्यारा अंकित करना होगा।
  
मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रवासी भारतीय प्रपत्र 6क में आवेदन कर सकते है। मतदाता सूची में निबंधित मृत प्रविष्टि का नाम विलोपित करने हेतु प्रपत्र 7 में आवेदन दिया जा सकता है।
मतदाता सूची में विद्यमान प्रविष्टि के सुधार, मतदाता पहचान पत्र प्रतिस्थापन, दिव्यांगन चिन्हीत करने, विधानसभा के अन्दर अथवा बाहर निवास स्थानांतरण हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन दिया जा सकता है।

दावा एवं आपति आवेदन (विहित प्रपत्र-6 6, 7 एवं 8 में आवेदन) समर्पित करने की अवधि दिनांक 09.112022 से 08.12.2022 तक निर्धारित है, इस दौरान सभी प्रकार के आवेदन बी०एल०ओ०/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में समर्पित किया जा सकता है। सभी प्रपत्र निःशुल्क है।


 प्रपत्र में अपना ईमेल आईडी एवं मोबाईल नंबर अवश्य लिखें, ताकि आयोग द्वारा निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों से आपको अवगत कराया जा सके।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " साहिबगंज में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel