क्रिकेट से संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की आय में हुई बढ़ोत्तरी : एडवांस में करते हैं टैक्स जमा


भारत ही नहीं दुनियाभर में भारत का नाम रौशन करने वाले क्रिकेट जगत के सुपरस्टार और भारत को तीन बड़ी ट्रॉफियां दिलाने वाले एमएस धौनी की आय में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी आय में कोई कमी नहीं आई है। इसी का परिणाम है कि इस बार भी उन्होंने एडवांस में टैक्स जमा किया है।पिछली बार के मुकाबले चार करोड़ रुपये अधिक एडवांस टैक्स जमा करने के आधार पर चालू वित्तीय वर्ष में धोनी की आय में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

क्रिकेट से संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की आय में हुई बढ़ोत्तरी : एडवांस में करते हैं टैक्स जमा


बीते वित्तीय वर्ष में धोनी ने 13 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा किया था, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में यह राशि 17 करोड़ रुपये है।

विदित है कि भारतीय टीम को T-20 और एक दिवसीय का विश्व चैंपियन बना चुके धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल केवल IPL है ही खेलते हैं। क्रिकेट जगत में कदम रखने के बाद से लेकर अब तक धोनी राज्य के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हुए हैं। बतौर कप्तान उन्होंने अपनी टीम को चार बार IPL का खिताब और दो बार चैंपियंस ट्रॉफी दिलायी।
 
इसके अलावा उनकी आमदनी के कई स्रोत हैं। सेवेन के नाम से उनकी खुद की स्पोर्ट्स वेयर की ब्रांड है।
क्रिकेट से फुर्सत मिलने के बाद धोनी ऑर्गेनिक खेती और दुग्ध उत्पादन में भी हाथ आजमा रहे हैं। धोनी देश-विदेश के विभिन्न उत्पादों और संस्थानों का प्रचार भी करते हैं। उनका क्रिकेट अकादमी भी चलता है।

इसके अलावा पिछले दिनों धौनी ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा है। बता दें कि इस बैनर तले पहली फिल्म तमिल भाषा में बननेवाली है। हाल ही में उन्होंने बेंगलुरु में एमएस धौनी ग्लोबल स्कूल शुरू किया है।
मंदी के बाद भी चुकाए 85 करोड़ रूपए

वित्तीय वर्ष 2020-21 से अक्तूबर 2022 तक महेंद्र सिंह धोनी ने आयकर के रूप में कुल 85 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
इस अवधि में लंबे समय तक व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं, साथ ही खेलों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा रहा। इसके बावजूद उन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान आयकर के रूप में कुल 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

इस तरह माही ने किया भुगतान

वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोविड-19 का प्रभाव वित्तीय वर्ष 2020-21 के मुकाबले कम हुआ। साथ ही प्रतिबंध भी कम अवधि तक रहा।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान उन्होंने अप्रैल 2021 से अक्तूबर 2021 तक के लिए कुल 13 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।
चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अप्रैल 2022 से अक्तूबर 2022 तक उन्होंने एडवांस टैक्स के रूप में 17 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इससे उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "क्रिकेट से संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की आय में हुई बढ़ोत्तरी : एडवांस में करते हैं टैक्स जमा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel