रुबिका मर्डर केस: ABVP कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च


साहिबगंज :- मंगलवार की देर शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साहिबगंज इकाई के तत्वाधान में साहिबगंज के,

रुबिका मर्डर केस: ABVP कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

बोरियो में एक पहाड़ी जनजाति महिला रुबिका पहाड़ीन को उसके पति दिलदार अंसारी द्वारा हत्या किए जाने के विरोध में साहिबगंज कॉलेज के पास से स्वामी विवेकानंद चौक तक एक जन आक्रोश कैंडल मार्च निकाला गया।इस कैंडल मार्च में नगर छात्रा कार्यकर्ता सुनिधि कुमारी ने कहा कि जिस तरह से साहिबगंज के बोरियो में दिल दहला देने वाली घटना घटी है, यह घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है। 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से आए दिन हमारे समाज में जिहादियों द्वारा लगातार मासूम लड़कियों को शिकार बनाकर उनका शोषण किया जाता है, ऐसी मानसिकता वाले लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है और हत्यारे को फांसी से कम की सजा नहीं सुनाई जानी चाहिए।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य- श्रवण कुमार रमण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य - दीपक कुमार, जिला संयोजक - पवन कुमार सिन्हा, जिला विशिष्ट आमंत्रित सदस्य - कुमार दीपांशु, नगर मंत्री - अजय कुमार पंडित, नगर अध्यक्ष - चन्द्रशेखर प्रमाणिक, नगर उपाध्यक्ष - कृणालकान्त, कॉलेज 

अध्यक्ष - खुशीलाल पंडित, रंजन झा, कुंवरजीत श्रीवास्तव, रमेश कुमार, चंदन कुमार, धर्मराज मंडल, निरंजन गंजू , विनोद मंडल, चंदन कुमार गुप्ता, पियूष सिंह, समीर झा, आनंद राज, अंकित रंजन, प्रियांशु शेखर, बिरू कुमार, इन्द्रोजीत साह, अभिनाश कुमार साह, अंकुश कुमार , संजीव पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.



0 Response to " रुबिका मर्डर केस: ABVP कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel