नेहरू युवा केंद्र ने चलाया साहिबगंज के विभिन्न घाटों में स्वच्छता अभियान : कुछ पल निकालकर प्रकृति को समर्पित करें


साहिबगंज :- नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत साहिबगंज के लालबथानी ग्राम में ग्रामीण स्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया गया।

नेहरू युवा केंद्र ने चलाया साहिबगंज के विभिन्न घाटों में स्वच्छता अभियान : कुछ पल निकालकर प्रकृति को समर्पित करें


इस क्रम में जहां विभिन्न घाटों पर स्वच्छता एवं श्रमदान, जागरूकता, गंगा शपथ, कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं नेहरू युवा केन्द्र के जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) अंकित कुमार सिंह ने लोगो को जागरूक किया। उन्होंने गंगा के बारे में लोगों को बताते हुए कहा की आज की भागदौड़ भरी जिंदगी से हमें कुछ पल निकाल कर प्रकृति को समर्पित करना चाहिए, जिससे हमें प्रकृति से जुड़ने एवं प्रकृति को जानने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक चंदन कुमार ने भी गंगा के प्रति अपनी राय रखी।
ग्रामीणों ने घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया एवं घाट को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। 
कार्यक्रम में मनोज मंडल, अशोक साह, रीता, चंचल, ममता, मुकेश आदि मौजूद थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "नेहरू युवा केंद्र ने चलाया साहिबगंज के विभिन्न घाटों में स्वच्छता अभियान : कुछ पल निकालकर प्रकृति को समर्पित करें"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel