सैम कुरेन के लिए टूट गए सारे रिकॉर्ड : लगी IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली, 18.50 करोड़ में बिके, जानें किस टीम ने खरीदा
क्रिकेट
सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है।
कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया है। अब सैम कुरेन आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कुरेन की बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी।
कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा। ग्रीन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर हैं।
जबकि बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टोक्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। स्टोक्स को खरीदने के लिए राजस्थान, आरसीबी, लखनऊ की टीम भी रेस में रहीं।
नीलामी के शुरुआती सेट में मयंक अग्रवाल की भी लॉटरी लग गई। मयंक को सनराइजर्स ने ही 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " सैम कुरेन के लिए टूट गए सारे रिकॉर्ड : लगी IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली, 18.50 करोड़ में बिके, जानें किस टीम ने खरीदा"
Post a Comment