भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुए शामिल


रहेट :- बरहेट प्रखंड क्षेत्र के कुसुमा संथाली पंचायत के झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सह मुखिया देव सोरेन की अध्यक्षता एक बैठक का आयोजन किया गया। 

भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुए शामिल

जहां बैठक के दौरान ही देव सोरेन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता जेएमएम में शामिल हुए।  इस दौरान मुखिया देव सोरेन ने बताया कि भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्य कुशलता को देखकर जेएमएम में शामिल हुए हैं। 

मुख्यमंत्री की विकास कार्यों को देखकर लोग भाजपा से नफरत करने लगे हैं। इस दौरान हेमंत सोरेन जिंदाबाद, विजय हांसदा जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद के नारे लगे। वहीं कुसमा पंचायत के अलावा अन्य पंचायतों से भी चार दर्जन से अधिक कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। 

भाजपा से झामुमो का दामन थामने वालों में उप मुखिया बैजनाथ यादव, रिंकू साह,भानु साह, ललन साह, छविलाल हंसदा, बबलू हेंब्रम, विजय पंडित, रावण कुमार, दिनेश कुमार, राहुल कुमार, नरायण कुमार, मुन्ना, मलैया कुमार, पिंटू कुमार, धर्मेंद्र साह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी कार्यकर्ताओं का देव सोरेन ने फूल - माला पहनाकर स्वागत किया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.


0 Response to "भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुए शामिल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel