बिजनेस टायकून अंबानी ने खरीदा जलमहल : पानी में तैरता दुनिया का सबसे महंगा घर
भारत के सबसे मशहूर और अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी बेहद ही शानो शौकत भरी जिंदगी जीते हैं। दुनिया के सबसे महंगे घर में रहते हैं, जिसकी कीमत 8000 से लेकर 14000 करोड़ रुपए तक है।
अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष भी हैं और उन्हें सबसे सफल व्यक्ति माना जाता है। मुकेश अंबानी की लाइफ स्टाइल दुनियाभर में मशहूर है। इन्होंने अपने बिजनेस से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम कमाया है।
बात करें मुकेश अंबानी की प्रॉपर्टी की तो इन्होंने भारत के साथ विदेशो में भी संपत्ति खरीदी है। मुकेश अंबानी के पास मुंबई में उनका 27 मंजिला घर है, जिसे एंटीलिया के नाम से जाना जाता है।
इस घर में सारी सुख-सुविधाएं मौजूद है। जिम से लेकर पार्किंग हॉस्पिटल तक इस घर में है। हाल ही में इन्होंने एक ऐसा घर ले लिया है। जिसकी वजह से एक बार फिर से अंबानी परिवार सुर्खियों में छा गया है। अपने महंगे शौकों के लिए जाने जाने वाला अंबानी परिवार हमेशा अनोखी और अलग चीजें ही खरीदना पसंद करता है। हाल ही में मुकेश अंबानी ने तैरता हुआ घर खरीदा है। इसे घूमता हुआ महल भी कहा जाता है।
बता दें कि इसे एक फ्रांसीसी कंपनी ने बनाया था।
बात करें इस घर के यार्ड की तो इसकी लंबाई 58 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर है। इसका फ्लोर एरिया 36600 वर्ग फुट है। यानी कुल मिलाकर 12 यात्री और 20 क्रू मेंबर बैठते हैं। यह कम से कम ईंधन पर चलने वाला और कम बिजली उपयोग करने वाला बेहतरीन घर है। इस यार्ड पर सोलर पैनल लगे हुए हैं, जिसकी वजह से बिजली और ईंधन की कम से कम खपत होती है, जो प्रतिदिन 450 किलोवाट बिजली पैदा करते हैं।
इसके लिए छत यूनिक तरीके से बनाया गया है। ग्लास सोलर को पैनल रूप की शक्ल दी गई है। 25 मीटर पूल, हेलीपैड, जिम, मसाज रूम, म्यूजिक रूम सहित सभी व्यवस्थाएं हैं इस घर में।
इस घर से समुंदर का नजारा इतना खूबसूरत दिखता है की इसे देखना हर कोई पसंद करता है। यार्ड के अंदर की सारी चीजें बेहद खूबसूरत और प्यारी है। मेहमानों के लिए इसमें पांच लग्जरी सुइट बनाए गए हैं। इसके अलावा यार्ड के अंदर एक लाउंज भी बनाया गया है, जो इसकी सुंदरता में और ज्यादा निखार लाता है।
इसमें वह सारी सुविधाएं हैं, जिन्हें आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। इसी घर को मुकेश अंबानी ने अपनी संपत्ति में जोड़ लिया है। यह घर जितना बाहर से खूबसूरत है, उससे कहीं ज्यादा अंदर से भी बेहद खूबसूरत और प्यारा लगता है। मुकेश अंबानी हमेशा इसी तरह के अलग और यूनिक घर पसंद करते हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "बिजनेस टायकून अंबानी ने खरीदा जलमहल : पानी में तैरता दुनिया का सबसे महंगा घर"
Post a Comment