सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' : देशभर में एक साथ रिलीज हुई फिल्म
मनोरंजन
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को एक साथ पुरे देशभर में रिलीज किया गया है और फिल्म को खेसारी लाल के चाहने वाले बेहद ही उत्साह से देखने पहुंच रहे हैं।
हाल ही में खेसारी लाल काफी परेशान थे और अपने लाइव वीडियो के जरिये उन्होंने यह भी कह दिया था की वे इंडस्ट्री छोड़ देंगे। इस खबर के बाद उनके फैन्स काफी परेशान हो गए थे लेकिन अब
इस फिल्म के रिलीज के साथ ही दर्शकों को उनके चहेते सुपरस्टार की झलक देखने का मौका मिल रहा है।
खेसारी लाल यादव की इस फिल्म में उनके अलावा सुदीक्षा झा, संयुक्ता रॉय, संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, अमित शुक्ला, पप्पू यादव, दीपक सिन्हा, संजय वर्मा, वीणा पांडेय और मनोज सिंह जैसे कई सितारे नजर आने आए। इस फिल्म से खेसारी लाल यादव दुनिया को अपना एक्शन अवतार दिखा रहे हैं।
आपको बता दें कि अभिनेता अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी मशहूर हैं। लोगों के बीच उनकी दीवानगी देखने लायक है। प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म राजा की आएगी बारात को एस आर के म्यूजिक ने प्रजेंट्स किया है।
जबकि फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पण्डित ने किया है। उन्होंने खेसारी लाल के साथ कई फिल्में की हैं, वहीं फिल्म के निर्माता सुरेंद्र प्रसाद है। फिल्म में गाने काफी मजेदार और कर्णप्रिय हैं। फिल्म में संगीत ओम झा द्वारा और गीत प्यारे लाल यादव और यादव राज द्वारा दिए गए है।
फिल्म की कहानी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। फिल्म का छायांकन एन श्रवण और एक्शन दिलीप यादव द्वारा दिया गए है। संकलन जितेंद्र सिंह और कोरिओग्राफर कानू मुख़र्जी हैं। कला रवीन्द्रनाथ गुप्ता और मार्केटिंग विजय यादव का है, जबकि फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' : देशभर में एक साथ रिलीज हुई फिल्म "
Post a Comment