यमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय "नया भारत गढ़ो" प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


साहिबगंज :- स्थानीय जमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में "नया भारत गढ़ो" प्रतियोगिता का आयोजन साहिबगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा के नेतृत्व में किया गया, जहां जिले के विभिन्न स्कूलों के 70 छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया

यमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय "नया भारत गढ़ो" प्रतियोगिता का हुआ आयोजन




कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता तथा सस्वर पाठ का आयोजन भी किया गया, जहां छात्र - छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

इस पूरे "नया भारत गढ़ो" कार्यक्रम में साहिबगंज के जिला समन्वयक बनाए गए डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र - छात्राओं में बौद्धिक शक्ति का विकास होता है तथा हमें बहुत सारी चीजों को सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि जानकारी तो सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध रहती है, किंतु आपके द्वारा पढ़ी - लिखी गई जानकारी ही आपके काम आती है, इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों का अध्ययन करके ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जन कीजिए।

"नया भारत गढ़ो" प्रतियोगिता में जमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा पब्लिक उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं निर्णायक मंडल की भूमिका में क्विज़ प्रतियोगिता के लिए चंपक दत्ता, हिमांशु गुहा, पलक केशरी, सस्वर पाठ वंदना के लिए मीरा कुमारी, कविता रक्षित, डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.





0 Response to " यमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय "नया भारत गढ़ो" प्रतियोगिता का हुआ आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel