मशहूर उद्योगपति इरशाद मिर्जा का निधन : पद्मश्री समेत कई पुरस्कारों से हो चुके थे सम्मानित
कानपुर :- चर्म निर्यातक मिर्जा इंटरनेशनल के चेयरमैन पद्मश्री इरशाद मिर्जा का रविवार को सर्वोदय नगर के निजी अस्पताल में निधन हो गया।
वह 87 के वर्ष के थे और पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। सुबह करीब पौने 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन की सूचना मिलते ही उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया। शाम साढ़े सात बजे उनका जनाजा घर से कब्रिस्तान के लिए रवाना हुआ।
बता दें कि उनका नाम फॉर्ब्स मैगजीन की प्रभावशाली उद्योगपतियों की सूची में आ चुका है। इरशाद मिर्ज़ा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनकी नेटवर्थ 1.9 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय ₹ 14,48,14,390 है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "मशहूर उद्योगपति इरशाद मिर्जा का निधन : पद्मश्री समेत कई पुरस्कारों से हो चुके थे सम्मानित"
Post a Comment