उज्जैन में भी लव जिहाद : बिहार के नबील ने इंदौर में नवीन बन हिंदू महिला को फँसाया, रिलेशन बना इस्लाम कबूलने का डालने लगा दबाव, श्रद्धा की तरह टुकड़े कर देने की धमकी


ज्जैन :- मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन से लव जिहाद के मामले सामने आए हैं।

उज्जैन में भी लव जिहाद : बिहार के नबील ने इंदौर में नवीन बन हिंदू महिला को फँसाया, रिलेशन बना इस्लाम कबूलने का डालने लगा दबाव, श्रद्धा की तरह टुकड़े कर देने की धमकी



इंदौर के एक मुस्लिम युवक पर हिन्दू नाम रख कर महिला से रेप करने और धर्मान्तरण का दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोपित फरार है। उज्जैन से सामने आए इसी तरह के केस में आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उज्जैन के निलगंगा इलाके की 26 वर्षीया एक महिला ने शादाब के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया है कि साल 2021 में शादाब से उसका परिचय सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। शादाब का एक नाम राजा भी है। उसने सोशल मीडिया पर खुद को हिन्दू बताया था।

शिकायत में आगे बताया गया है कि कुछ दिनों की बातचीत के बाद शादाब 13 दिसंबर 2022 को महिला को अजमेर घुमाने ले गया। यहाँ उसने इस्लामी वेशभूषा में लड़की को खुद से निकाह करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि उस समय शादाब ने कुर्ता पहन रखा था और उसके सिर पर टोपी थी। यहाँ पीड़िता को पहली बार शादाब के मुस्लिम होने की जानकारी हुई। लड़की का कहना है कि इस दौरान शादाब ने कई बार उसके साथ रेप भी किया।

अपनी शिकायत में पीड़िता ने शादाब पर खुद को मानसिक प्रताड़ना देने और धर्म बदल कर खुद से निकाह करने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि शादाब उसके श्रद्धा की तरह टुकड़े कर देने की धमकी देता था, जिसके चलते वो एक बार आत्महत्या का भी मन बना चुकी थी। मामले की जानकारी हिन्दू संगठनों को हुई तब वो लड़की से मिले। बताया जा रहा है कि लड़की पहले काफी डरी हुई थी लेकिन हिन्दू संगठनों द्वारा सहारा पाने के बाद वो शादाब के खिलाफ केस दर्ज करवा पाई। पुलिस ने आरोपित शादाब को गिरफ्तार कर लिया है।

तलाकशुदा महिला भी लव जिहाद का शिकार

दूसरा मामला मध्य प्रदेश के ही इंदौर का है। यहाँ एक तलाकशुदा व एक बच्चे की माँ लव जिहाद का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि बिहार के नबील शेख ने खुद को नवीन बता कर महिला से दोस्ती की और बाद में उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगा। घटना हीरानगर क्षेत्र की है, जहाँ पीड़िता ने नबील से अपना परिचय एक ही ऑफिस में काम करने के दौरान होना बताया। इस दौरान नबील ने खुद को हिन्दू बताते हुए महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और शादी का झाँसा देता रहा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का आरोप है कि बाद में नबील ने खुद को मुस्लिम बताते हुए उसके आगे इस्लाम कबूलने की शर्त रखी। जब महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तब उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकियाँ मिलने लगीं। आखिरकार पीड़िता ने बजरंग दल से सम्पर्क किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ थाने पहुँच कर FIR दर्ज करवाई। केस दर्ज होते ही नबील अंसार शेख फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "उज्जैन में भी लव जिहाद : बिहार के नबील ने इंदौर में नवीन बन हिंदू महिला को फँसाया, रिलेशन बना इस्लाम कबूलने का डालने लगा दबाव, श्रद्धा की तरह टुकड़े कर देने की धमकी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel