ताजमहल से 1 करोड़₹ वसूलने का आदेश :15 दिन में पैसा नहीं मिला तो इमारत जब्त, अंग्रेजों ने भी कभी ताजमहल से ऐसा टैक्स नहीं वसूला


हम गाड़ी खरीदते हैं, उसके लिए टैक्स देते हैं।

ताजमहल से 1 करोड़₹ वसूलने का आदेश :15 दिन में पैसा नहीं मिला तो इमारत जब्त, अंग्रेजों ने भी कभी ताजमहल से ऐसा टैक्स नहीं वसूला




हाईवे पर चलते हैं, उसके लिए टैक्स देते हैं। टोल के रूप में और दफ्तर में नौकरी करते हैं, वहां भी टैक्स देते हैं, लेकिन अब एक बिल्डिंग पर टैक्स लगाया गया है, वो भी ऐसी-वैसी बिल्डिंग नहीं, दुनिया के सात अजूबों में शामिल बिल्डिंग में से एक ताजमहल। जी हां, सही पढ़ा अपने। ताजमहल को टैक्स का नोटिस जारी किया गया है, वो भी पहली बार।  

आगरा नगर निगम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को ये नोटिस जारी किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नोटिस में जल टैक्स के रूप में करीब 1 करोड़ रुपये और प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 1.47 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया है। ये टैक्स ASI को 15 दिनों के भीतर जमा करने को कहा गया है। आगरा नगर निगम ने ये भी कहा है कि अगर 15 दिन के भीतर ये टैक्स जमा नहीं किया गया तो ताजमहल को जब्त कर लिया जाएगा।

पहली बार दिया गया ऐसा नोटिस

नगर निगम द्वारा जारी किए गए टैक्स नोटिस के बारे में ASI के अधीक्षक राज कुमार पटेल का कहना है कि स्मारकों पर प्रॉपर्टी टैक्स लागू नहीं होता है। पटेल ने बताया,
“हम पानी का टैक्स देने के लिए भी उत्तरदायी नहीं हैं, क्योंकि इसका कोई भी व्यावसायिक उपयोग नहीं है। ताज महल परिसर के अंदर हरियाली बनाए रखने के लिए पानी का उपयोग किया जाता है। इसीलिए ताजमहल पर किसी प्रकार का जलकर भी देय नहीं होता है"।

पटेल ने आगे बताया कि ऐसा नोटिस ताजमहल को पहली बार मिला है। हो सकता है कि ये गलती से भेजा गया हो। उन्होंने बताया कि ASI ने ताजमहल को साल 1920 में संरक्षित स्मारक घोषित किया था।

क्या कहता है नगर निगम

हालांकि नगर विकास विभाग का कहना है कि नगर निकायों की ओर जियोग्राफिक इन्फार्मेशन सिस्टम (GIS) के तहत राज्य भर में इस तरह के नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह नोटिस, सर्वे का हिस्सा है और इसमें सरकारी इमामरतों से लेकर धार्मिक स्थल तक शामिल हैं। प्रदेश भर में सर्वे का काम GIS के जरिए करने का काम निजी कंपनी को सौंपा गया है। कर वसूली के समय नियमों के मुताबिक इसमें छूट दी जाएगी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " ताजमहल से 1 करोड़₹ वसूलने का आदेश :15 दिन में पैसा नहीं मिला तो इमारत जब्त, अंग्रेजों ने भी कभी ताजमहल से ऐसा टैक्स नहीं वसूला"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel