क्या आप 'मन की बात कार्यक्रम' में लेना चाहते हैं भाग : मिस्ड कॉल से प्रधानमंत्री को मन की बात कार्यक्रम के लिए दें अपने सुझाव, जानिए कैसे?


अगर आप 'मन की बात' कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से 1922 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। 

क्या आप 'मन की बात कार्यक्रम' में लेना चाहते हैं भाग : मिस्ड कॉल से प्रधानमंत्री को मन की बात कार्यक्रम के लिए दें अपने सुझाव, जानिए कैसे?



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 25 द‍िसंबर 2022 को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम में देशवास‍ियों से महत्वपूर्ण विषयों के ल‍िए सुझाव मांगे हैं। मन की बात के 96वें एपिसोड का हिस्सा बनने के लिए आप अपने विचार नमो ऐप, MyGov पर लिखें या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड कर इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है

बता दें कि 2022 का आखिरी मन की बात इस महीने की 25 तारीख को प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए देशवासी अपने सुझाव 23 द‍िसंबर तक दे सकते हैं। मन की बात के लिए आप अपने संदेश हिंदी या इंग्लिश भाषा में भेज सकते हैं।

मन की बात कार्यक्रम क्या है?

आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला यह भारत का “पहला नेत्रहीन समृद्ध रेडियो कार्यक्रम” है। प्रधानमंत्री हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए सभी देशवास‍ियों से रुबरु होते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को हुआ था। जनवरी 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा भारत की जनता के पत्रों के उत्तर दिए थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य

बता दें कि आगामी मन की बात कार्यक्रम 25 दिसंबर, 2022 को सुबह 11:00 बजे प्रसारित होगा। इसका लाइव प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनल पर उपलब्ध होगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " क्या आप 'मन की बात कार्यक्रम' में लेना चाहते हैं भाग : मिस्ड कॉल से प्रधानमंत्री को मन की बात कार्यक्रम के लिए दें अपने सुझाव, जानिए कैसे?"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel