बोरियो प्रखंड के सभी गांवों में 26 से 30 तक मेगा कालाकार खोज आभियान शुरू : सिविल सर्जन ने किया मेगा कालाज़ार खोज अभियान का शुभारंभ
बोरियो :- साहिबगंज सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो के सभागार मे मेगा कालाजार खोज अभियान का शुभ आरम्भ किया गया।
विदित हो कि यह घर - घर मेगा कालाजार खोज अभियान बोरियो प्रखंड के सभी गांवो मे दिनांक 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2022 तक किया जाना है।
इस अभियान के तहत साहिबगंज के सभी 104 MPW, सभी MTS/KTS, SI, KBC , STS, गांव की सहिया, सेविका, सहिया साथी के माध्यम से कालाजार, मलेरिया, फलेरिया, यक्ष्मा, कुष्ठ आदि विभिन्न बीमारियों का खोज किया जा रहा है। साथ ही बुखार वाले मरीज को तुरंत मलेरिया RDK जाँच किया जा रहा है तथा दो सप्ताह से अधिक बुखार वाले या शरीर में दाग - धब्बा वाले मरीजों को जांच हेतु नजदीकी स्वास्थ केन्द्र रेफर भी किया जा रहा है।
सिविल सर्जन के द्वारा सभी MPW को घर - घर मेगा कालाजार खोज अभियान हेतु ड्रेस कोड भी दिया गया है, ताकि गाँव मे स्वास्थ्यकर्मियों की अलग पहचान हो सके। इस मौके डॉ. सत्ती बाबू डबडा, डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. चन्दन कुमार, डॉ. मुकतेश, संजय कुमार DPO, मो. मुजाहिद अख्तर FLA, प्रवेज कुमार FLA, बिष्णु कुमार भगत BPM, सुनील रंजन WHO मॉनिटर, सभी MTS, KTS, KBC, STS और MPW उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "बोरियो प्रखंड के सभी गांवों में 26 से 30 तक मेगा कालाकार खोज आभियान शुरू : सिविल सर्जन ने किया मेगा कालाज़ार खोज अभियान का शुभारंभ "
Post a Comment