प्रखंड कार्यालय में ग्राम विकास पंचायत विकास दल का कार्यक्रम
बोरियो:- बोरियो प्रखंड के सभागार कक्ष में दो दिवसीय जन योजना अभियान 2022 के तहत ग्राम विकास पंचायत विकास दल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी टूडू दिलीप, राज्य प्रशिक्षक अब्दुल सुभान सहित अन्य की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सहज कर्ता दल पंचायत स्तर पर गठन किया जाएगा।
जिसमें प्रत्येक पंचायत से दो वार्ड सदस्य, जेएसएलपीएस द्वारा नामित दो ग्राम संगठन के महिला सदस्य, मनरेगा मेठ, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, मुखिया एवं पंचायत कलस्टर स्तर के फ्रंट लाइन वर्कर को शामिल किया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास योजना चरणबार 2023 - 24 वर्ष के लिए योजना तैयार करने हेतु और शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मनरेगा ट्रेनर अब्दुल सुभान ने कहा कि हमारा एजेंडा और उद्देश्य गरीबी को समाप्त करना है। इस मौके पर उन्होंने कई अहम जानकारियां लोगों को दी।
मौके पर मनरेगा बीपीओ स्वेता कुमारी, बिसनपुर मुखिया नीरज बेसरा, बिचपुरा मुखिया किरण सोरेन, तेलो मुखिया प्रतिनिधि बबलू मुर्मू सहित अन्य पंचायत के मुखिया एवं जेएसएलपीएस कर्मी मौजूद थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " प्रखंड कार्यालय में ग्राम विकास पंचायत विकास दल का कार्यक्रम "
Post a Comment