NDTV की नौकरी छोड़ रवीश कुमार ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब भोजपुरी चैनल : धड़ाधड़ लाइक कर रहे हैं लोग, जानिए क्या है चैनल का नाम
एनडीटीवी चैनल से नौकरी छोड़ने के बाद वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने अपना हिंदी यूट्यूब लांच किया था, जिसे लाखों लोगों ने लाइक और सब्सक्राइब किया था।
इसी बीच खबर आ रही है कि रवीश कुमार ने अपना भोजपुरी युटुब चैनल भी लांच किया है। इसका नाम "बिहान" रखा गया है। रवीश कुमार ने इस युटुब चैनल पर भोजपुरी में अपना पहला वीडियो अपलोड भी किया है।
उन्होंने कहा कि हिंदी में लोगों से बात करता रहा हूं अब जो कुछ भी बात होगी वह भोजपुरी में भी होगी। भारत के विकास की बुनियाद में भोजपुरी है।
इसलिए भोजपुरी भविष्य की भाषा है। इस भाषा के लोगों ने देश और दुनिया भर में अपने श्रम से पत्थर तोड़े हैं। शहरों को बसाया है। अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में बदलाव किया है। मगर भोजपुरी गानों की अश्लीलता की वजह से भोजपुरी समाज की हर कामयाबी फीकी पड़ जाती है।
राजनीति और फिल्मों ने भी भोजपुरी को कमतर भाषा के रूप में पेश किया है। हम केवल गमछा नहीं डालते, बल्कि सूट और टाई भी पहन कर न्यूयॉर्क में ठाठ से घूमते हैं।
हमारी सोच है कि अब इस भाषा को सम्मान मिलना चाहिए। भोजपुरी संविधान की आठवीं सूची में शामिल है, लेकिन इसीसे भोजपुरी की समस्या ख़त्म नहीं हो जाती है। जब तक भोजपुरी में सूचनाएं उपलब्ध नहीं होंगी, ज्ञान की रचना नहीं होगी, भोजपुरी को उसका सम्मान नहीं मिलेगा।भोजपुरी इलाके में स्कूल, कॉलेज और अस्पताल थर्ड क्लास बनाए गए हैं, ताकि लोग तरक्की न करें। हम सीमित क्षमता के हिसाब से भोजपुरी के लिए श्रम करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि भोजपुरी में यू-ट्यूब चैनल लांच कर रहा हूं।इसका नाम है, "बिहान"। बिहान का मतलब होता है सवेरा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "NDTV की नौकरी छोड़ रवीश कुमार ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब भोजपुरी चैनल : धड़ाधड़ लाइक कर रहे हैं लोग, जानिए क्या है चैनल का नाम"
Post a Comment