30 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक : महासचिव आकाश पांडेय
साहिबगंज :- राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी झारखंड के प्रदेश महासचिव आकाश पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी तीस दिसंबर को झारखंड के रामगढ़ जिला के रजरप्पा में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।
आगे आकाश पांडेय ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पार्टी रामगढ़, जिला कमिटी द्वारा संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी प्रदेश पार्टी पदाधिकारी सहित सभी जिला के जिलाध्यक्ष शामिल रहेंगे।
आगे आकाश पांडेय ने बताया कि रालोजपा को झारखंड प्रदेश में मजबूती प्रदान करने के मुद्दे के साथ ही अन्य प्रमुख राजनीतिक चर्चाएं इस बैठक में होंगी, बैठक के बाद वनभोज का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पार्टी के वरीय अधिकारियों समेत कार्यकर्ता भाग लेंगे। वनभोज का आनंद लेने के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " 30 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक : महासचिव आकाश पांडेय"
Post a Comment