साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र ने किया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन : गंगा चौपाल लगाकर लोगों को दी गंगा शपथ


साहिबगंज :- नेहरू युवा केन्द्र साहिबगंज द्वारा नमामि गंगे परियोजना के तहत साहिबगंज के गंगाप्रसाद, पश्चिम-मध्य ग्राम के जयंती ग्राम में ग्रामीण स्तरीय विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जहां उक्त गांव में गंगा चौपाल एवं गंगा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र ने किया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन : गंगा चौपाल लगाकर लोगों को दी गंगा शपथ



नेहरू युवा केन्द्र के जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) अंकित कुमार सिंह ने मौके पर लोगों को जागरूक करते हुए गंगा के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने लोगों से आग्रह किया की आज की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकाल कर हमें प्रकृति को समर्पित करना चाहिए, ताकि हम प्रकृति से जुड़कर उन्हें जान और समझ सकें।

उन्होंने घाट पर उपस्थित लोगो को बताया की हमे गंगा में कूड़ा - कचरा, पालीथीन आदि अपशिष्ट पदार्थों को गंगा में नहीं डालना चाहिए। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य का एकमात्र साहिबगंज जिला ही ऐसी जगह है, जहां से मां गंगे गुजरती हैं, फिर भी हमारा दुर्भाग्य है कि आज हम पानी खरीद कर पी रहे हैं। 

अब समय आ गया है की हम सभी को एकजूट होकर मां गंगा को स्वच्छ बनाना होगा। कार्यक्रम के अन्त में ग्रामीणों ने घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया एवं घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, साहिबगंज के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंदन कुमार एवं कौसर अंसारी ने भी अपने विचार साझा किए। वहीं वर्णबाल कोचिंग सेंटर के निर्देशक अनुराग राहुल ने सभी ग्राम वासियों से अपने अपने गांव एवं घाटों को स्वछ बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण को भी बचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में राजेश, सुमित, उदय, लालांत, मनोज, प्रीतम के अलावा दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " साहिबगंज नेहरू युवा केंद्र ने किया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन : गंगा चौपाल लगाकर लोगों को दी गंगा शपथ"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel