भू- सर्वेक्षण विभाग (भारत सरकार) के डायरेक्टर पहुंचे साहिबगंज : डॉ. रणजीत सिंह की अगुआई में टीम करेगी जियोलिकल सर्वेक्षण, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, पीरपैंती, कहलगांव में होगा सर्वेक्षण


साहिबगंज :- शनिवार को भारतीय भू- सर्वेक्षण विभाग (जीएसआई), (भारत सरकार) के डायरेक्टर रवि कुमार के साथ दो अन्य जियोलॉजिस्ट सौरभ कुमार एवं जगदीश कुमार साहिबगंज पहुंचे। 

भू- सर्वेक्षण विभाग (भारत सरकार) के डायरेक्टर पहुंचे साहिबगंज : डॉ. रणजीत सिंह की अगुआई में टीम करेगी जियोलिकल सर्वेक्षण, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, पीरपैंती, कहलगांव में होगा सर्वेक्षण


जहां सभी को साथ लेकर साहिबगंज महाविद्यालय के भू- वैज्ञानिक डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह  राजमहल पहाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वेक्षण हेतु दौरा किया। डॉक्टर रणजीत सिंह ने राजमहल पहाड़ी में पाए जाने वाली पुरानी चट्टानों, जेमस्टोन, फॉसिल्स सहित पृथ्वी से जुड़ी अन्य उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारियों से जीएसआई के डायरेक्टर रवि कुमार एवम सौरभ कुमार को अवगत कराया। 

मौके पर डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि इस सर्वेक्षण का मकसद "राजमहल पहाड़ी बनने के विभिन्न घटनाओं व आयामों का अध्ययन" करना है। आगे उन्होंने बताया कि राजमहल पहाड़ी का अध्ययन कर एएमयू, भू- विज्ञान विभाग एवं जीएसआई के माध्यम से राजमहल में बिखरे पड़े 2900 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले सभी फॉसिल्स को चिन्हित करेंगे, 

साथ ही उसका लोकेशन, उसकी पहचान, एडिफिकेशन और उसके विभिन्न आयामों का अध्ययन भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इसका बेस कैंप गोड्डा होगा। सर्वेक्षण के क्रम में टीम साहिबगंज के मंडरो, बोरियो, बरहेट और राजमहल का दौरा करेगी, वहीं झारखंड के पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर और बिहार के पीरपैंती, कहलगांव सहित अन्य प्रमुख जगहों का सर्वेक्षण भी करेगी।  

सुरक्षा के मद्देनजर डॉक्टर रणजीत चिंतित

बता दें कि रवि कुमार भू- सर्वेक्षण विभाग, (भारत सरकार) के वरीय अधिकारी हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए डॉक्टर रणजीत ने साहिबगंज उपायुक्त, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है। वहीं उपायुक्त द्वारा जिले में अध्ययन व क्षेत्र सर्वेक्षण के दौरान जीएसआई टीम को पूरी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की बात कही है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "भू- सर्वेक्षण विभाग (भारत सरकार) के डायरेक्टर पहुंचे साहिबगंज : डॉ. रणजीत सिंह की अगुआई में टीम करेगी जियोलिकल सर्वेक्षण, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, पीरपैंती, कहलगांव में होगा सर्वेक्षण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel