TB मुक्त साहिबगंज अभियान हेतु तालझारी BDO ने 3 और जिला परिषद सदस्य ने 2 मरीजों को लिया गोद
साहिबगंज :- भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार यक्ष्मा के मरीजों को गोद लेकर उन्हें स्वास्थ्यवर्धक पोषाहार दिया जा रहा है।
इसी क्रम में तालझारी प्रखंड सीएचसी अंतर्गत निश्चिन्ता ग्राम में प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी द्वारा तीन एवं जिला परिषद सदस्य सुमि मरांडी द्वारा दो यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया गया।
इस बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी एवं जिला परिषद सदस्य सुमी मरांडी ने प्राथमिक विद्यालय निश्चिंता में बच्चों को टीबी बीमारी को लेकर जागरूक भी किया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "TB मुक्त साहिबगंज अभियान हेतु तालझारी BDO ने 3 और जिला परिषद सदस्य ने 2 मरीजों को लिया गोद "
Post a Comment