आबादी के मामले में भारत बना नंबर 1: चीन रह गया पीछे, रिपोर्ट में किया गया है बड़ा दावा
आखिरकार जनसंख्या मामले में भारत विश्व का नंबर वन देश बन गया है।
आबादी के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में अनुमान के तहत लगाया गया है। कहा गया है कि हिंदुस्तान विश्व का नंबर वन देश बन गया है आबादी के मामले में अनुमान है कि वर्ष 2022 के अंत तक भारत की आबादी 1.417 अरब तक पहुंच चुकी है।
आठ देशों में बढ़ेगी सबसे ज्यादा आबादी
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2022 से 2050 के बीच भारत समेत दुनिया के कम से कम आठ देशों में सबसे ज्यादा जनसंख्या में बढ़ोतरी होगी। इन देशों में कांगो, मिस्र, इथियोपिया, नाइजीरिया, फिलीपींस, तंजानिया और पाकिस्तान भी शामिल हैं। मौजूदा समय में चीन और भारत के अलावा सबसे ज्यादा आबादी अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस, मैक्सिको और जापान में रहती है। अमेरिका की आबादी 33.19 करोड़ और जापान की आबादी 12.57 करोड़ है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " आबादी के मामले में भारत बना नंबर 1: चीन रह गया पीछे, रिपोर्ट में किया गया है बड़ा दावा"
Post a Comment