फरवरी में 10 दिन बैंक बंद, जानें कब है रामनवमी, होली और शिवरात्रि की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट, BANK HOLIDAY
यदि आप अपने काम के लिए अमूमन बैंक जाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है।
जी हां...
जनवरी का महीना खत्म हो गया है और फरवरी का महीना शुरू हो गया। इस महीने10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक ने जो जानकारी शेयर की है, उसके अनुसार निजी और सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को मिलाकर 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
बता दें की फरवरी के महीने में देश भर के विभिन्न राज्यों में कई त्योहार मनाए जाते हैं। हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती, लुई-नगाई-नी, महाशिवरात्रि, लोसार और कई और महत्वपूर्ण त्योहार लोग मनाएंगे। इस अवसर पर बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। फरवरी महीने में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
हालांकि, RBI की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि ये छुट्टियां पूरे भारत में समान रूप से लागू नहीं होंगी। सभी राज्यों और क्षेत्रों में अलग-अलग छुट्टियां होंगी। RBI के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक वेबसाइट- https://www.rbi.org.in/ पर बैंक छुट्टियों के संबंध में जानकारी दी जाती है। इस बेवसाइट के अनुसार फरवरी और मार्च में इन दिनों बैंक बंद रहेगी।
5 फरवरी : हजरत अली जयंती, गुरु रविदास जयंती (रविवार)
11 फरवरी : दूसरा शनिवार
12 फरवरी : रविवार
15 फरवरी : लुई - नगाई - नी (मणिपुर)
18 फरवरी : महाशिवरात्रि
19 फरवरी : छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (रविवार)
20 फरवरी : राज्य दिवस (अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम)
21 फरवरी : लोसर (सिक्किम)
25 फरवरी : चौथा शनिवार
26 फरवरी : रविवार
आपको बता दें कि मार्च में होली और रामनवमी की छुट्टी के साथ बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे। जिसमें दो दिन शनिवार और चार रविवार की छुट्टियां शामिल हैं।
8 मार्च (बुधवार) : होली
11 मार्च (शनिवार) : दूसरा शनिवार
30 मार्च (गुरुवार) : राम नवमी
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "फरवरी में 10 दिन बैंक बंद, जानें कब है रामनवमी, होली और शिवरात्रि की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट, BANK HOLIDAY "
Post a Comment