देश की इकलौती जगह, जहां आमने - सामने हैं दो रेलवे स्टेशन, यात्री हो जाते हैं कन्फ्यूज की जाएं तो जाएं किधर
देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल रोजाना करोड़ों लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है।
भारतीय रेल का नेटवर्क, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारतीय रेल का कुल नेटवर्क 67,3,68 रूट किलोमीटर से भी ज्यादा है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारतीय रेल की ऐसी कई अद्भुत बातें हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है।
हम आपको भारतीय रेल के बारे में एक ऐसी ही अद्भुत जानकारी देंगे, जिसके बारे में आपको शायद ही मालूम होगा। जी हां, आज हम आपको देश की ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां एक नहीं बल्कि दो रेलवे स्टेशन हैं।
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक ही जगह पर हैं दो रेलवे स्टेशन
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में श्रीरामपुर और बेलापुर रेलवे स्टेशन एक ही जगह पर स्थित हैं। यहां स्पष्ट कर दूं की श्रीरामपुर और बेलापुर दो अलग-अलग रेलवे स्टेशन हैं, जो एक ही जगह पर स्थित हैं।
कन्फ्यूज हो जाते हैं यहां आने वाले नए यात्री
दरअसल कुछ ट्रेनें ऐसी हैं जो श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन करती हैं और यहीं से प्रस्थान भी करती हैं। ठीक इसी तरह, कुछ ऐसी ट्रेनें भी हैं जो बेलापुर पर आगमन करती हैं और यहीं से प्रस्थान भी करती हैं। अब दोनों रेलवे स्टेशन पटरियों के अगल-बगल में हैं तो यहां आने वाले नए लोग इस बारे में कन्फ्यूज हो जाते हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " देश की इकलौती जगह, जहां आमने - सामने हैं दो रेलवे स्टेशन, यात्री हो जाते हैं कन्फ्यूज की जाएं तो जाएं किधर"
Post a Comment