श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन का आयोजन : हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो रहे शामिल
साहिबगंज : आगामी 14 फरवरी से महाराजपुर के पवित्र गंगा तट पर आयोजित किए जाने वाले श्री श्री 108 श्री महारूद्र यज्ञ हेतु भूमि पूजन का आयोजन सोमवार को राजपुरोहित आचार्य मुरारी लाल पांडे द्वारा पूरे विधि - विधान के साथ किया गया।
हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव सह कमेटी के अध्यक्ष बजरंगी महतो ने बताया कि 14 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा वाचन विद्वान दिनेशानंद महाराज द्वारा किया जाएगा, वहीं 16 फरवरी की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
उसी दिन से यज्ञ प्रारंभ हो जाएगी। अध्यक्ष ने आगे बताया कि यह यज्ञ
भूमि पूजन के मौके पर समिति के दर्जनों सदस्य और सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। बजरंगी महतो ने बताया की इस बार 10001 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकी के साथ- साथ, बैंड-बाजा और डीजे को सम्मिलित किया जाएगा। जगह - जगह स्वागत और तोरण द्वार बनाए जाएंगे और कन्याओं के लिए शरबत की व्यवस्था की जाएगी।
वहीं विद्वान आचार्य मुरारी लाल पांडे ने आयोजित किए जाने वाले यज्ञ को लेकर खुशी जताई है। बता दें कि महाराजपुर में यज्ञ का यह 15वां वर्ष है। यज्ञ में स्थानीय ग्रामीण सहित दूर दराज से आए श्रद्धालु बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ विधि- विधान से पूजन-अर्चन करते हैं।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष बजरंगी महतो, उपाध्यक्ष पंकज यादव, सचिव संदीप यादव, उप सचिव उदय साह, कोषाध्यक्ष कारू महतो, उप कोषाध्यक्ष मुन्ना यादव, सदस्य जयप्रकाश भगत, विक्की गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुकुल महतो, शिवा चौरसिया केदारनाथ साह, सियाराम सिंह, विजय महतो, प्रदीप महतो, चंदन साह, रोशन राम, सुकेश चौधरी, बिहारी चौधरी, प्रदीप साह,
सुमित साह, शिवम कुमार महतो, प्रताप महतो, संतोष कुंवर, गुड्डू पांडे, विवेकानंद पांडे, रामचंद्र राम, जोगिंदर चौधरी, सानू साह, कृष्णा चौरसिया, प्रभु चौधरी, जोगिंदर मंडल, डिंपल राय, लक्ष्मण महतो, प्रिंस मोदी, भोला यादव, रॉकी साह, अमन गुप्ता, रवि साह, आनंद चौधरी, विष्णु गुप्ता, नरेश महतो, सागर महतो, शिव दर्शन महतो, रवि महतो, सूरज महतो, प्रमोद महतो, विजय महतो, गोविंदा महतो, टुनटुन महतो, रामवृक्ष महतो, विनोद महतो, गंगा सिंह, जनार्दन महतो, जलकुंभी महतो, लोहा नोनिया, चंदन श्रीवास्तव, बबलू दास, गुलाब नोनिया, चंदन नोनिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। 20 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, तत्पश्चात यज्ञ का समापन होगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन का आयोजन : हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो रहे शामिल"
Post a Comment